यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पुरी जगन्नाथ मंदिर में घुसा मुस्लिम युवक, पुलिसवालों को दी गाली; पकड़ा गया तो कहा- आत्महत्या करने आया था
जगन्नाथ मंदिर में जबरदस्ती घुसने की कोशिश करने वाले 25 वर्षीय एक गैर हिन्दू व्यक्ति को गुरुवार को गिरफ्तार कर ...और पढ़ें

अनुगुल/भुवनेश्वर, संतोष कुमार पांडेय। ओडिशा के जगन्नाथ मंदिर में जबरदस्ती घुसने की कोशिश करने वाले 25 वर्षीय एक गैर हिन्दू व्यक्ति को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। मंदिर के नियमों के अनुसार, गैर-हिंदुओं को मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने उसे मंदिर के नियमों का उल्लंघन करने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया। उसके जबरन मंदिर में घुसने के इरादे की जांच की जा रही है। हमने सत्यापन के लिए उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।
पश्चिम बंगाल से है आरोपी
आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी रहमान खान के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह जगन्नाथ मंदिर के गुंबद के ऊपर चढ़ने का प्रयास कर रहा था ।
आत्महत्या करना चाहता था रहमान
पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह आत्महत्या करने के लिये मंदिर के गुम्बद पर चढ़ रहा था । रहमान से जब आत्महत्या करने की कोशिश का कारण पूछा गया तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।राज्य पुलिस अब पश्चिम बंगाल में अपने समकक्षों की मदद से उसके पूर्ववृत्त का सत्यापन कर रही है।
कुछ घंटे पहले ही ममता बनर्जी ने की थी पूजा
यह घटना बुधवार रात करीब 8:30 बजे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मंदिर में पूजा करने के कुछ घंटे बाद हुई।
महाप्रभु के एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान के दौरान अधिकारियों ने दर्शन की सुविधा अस्थायी रूप से बंद कर दी थी । इसी दौरान रहमान सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर मंदिर के दक्षिणी द्वार से मंदिर प्रांगण में प्रवेश कर गया।
इसी बीच कुछ सुरक्षा कर्मियों की नज़र उस पर पड़ गई और जैसे ही पुलिस अधिकारी उसके पीछे दौड़े, वह मंदिर के द्वार के पास गुंबद पर चढ़ने लगा।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमारे कर्मियों ने कड़ी मसक्कत के बाद अंततः उसे पकड़ लिया और उसे पुलिस स्टेशन ले जाने लगे उसी दौरान उसने गालियां देना शुरू कर दिया। आरोपी रहमान खान को उस रात को सिंहद्वार पुलिस स्टेशन ले जाया गया और पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमारे कर्मचारियों के प्रति उनका व्यवहार अप्रिय था। हमें नहीं लगता कि वह मानसिक रूप से अस्थिर था। वह मंदिर में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध के बारे में भलीभांति जानता था फिर भी वह जबरन परिसर में घुस गया।
