विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओडिशा में पेट्रोल पंप के पास चलती बाइक बनी आग का गोला, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

By Priyabrata MisharaEdited By: Nishant Bharti
Published: Tue, 27 Oct 2026 07:09 PM (IST)

बारीपदा में जुबली पेट्रोल पंप के पास चलती मोटरसाइकिल में अचानक आग लगने से बाइक जलकर राख हो गई। हालांकि, ...और पढ़ें

HighLights

  1. बारीपदा में चलती मोटरसाइकिल में अचानक लगी आग।

  2. जुबली पेट्रोल पंप के पास बाइक जलकर हुई राख।

  3. चालक चिन्मय मुखी ने कूदकर अपनी जान बचाई।

जागरण संवाददाता, बारीपदा। चलती मोटरसाइकिल में अचानक आग लगने से देखते ही देखते बाइक जलकर राख हो गई। हालांकि, चालक बाल-बाल बच गया। यह घटना आज सुबह बारीपदा शहर के वार्ड नंबर 21 के अंतर्गत विजय रामचंद्रपुर स्थित जुबली पेट्रोल पंप के पास हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक मालिक चिन्मय मुखी सुबह भुवनेश्वर जाने के लिए घर से निकले थे। जुबली पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने जाते समय अचानक बाइक के इंजन के पास से आवाज आने लगी और उसमें आग लग गई।

मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर नष्ट 

चालक ने तुरंत बाइक से उतरकर उस पर बालू डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

हालांकि, तब तक पल्सर 200 मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी थी। बाइक में आग लगने का वास्तविक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें- 150 KMPH की रफ्तार से आ रहा चक्रवात 'अर्णब', रेलवे ने कैंसिल की 21 ट्रेनें; कई ट्रेनों के रूट बदले