150 KMPH की रफ्तार से आ रहा चक्रवात 'अर्णब', रेलवे ने कैंसिल की 21 ट्रेनें; कई ट्रेनों के रूट बदले
चक्रवाती तूफान अर्णब के संभावित प्रभाव के कारण ओडिशा में रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। पूर्व तट रेलवे ने एहतियात ...और पढ़ें

150 KMPH की रफ्तार से आ रहा चक्रवात 'अर्णब'
HighLights
चक्रवाती तूफान अर्णब के कारण ओडिशा में रेल सेवाएं प्रभावित।
पूर्व तट रेलवे ने 21 ट्रेनें रद कीं, दो आंशिक रद।
तूफान आंध्र प्रदेश तट की ओर, तेज हवाओं का अनुमान।
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। चक्रवाती तूफान अर्णब (Cyclone Arnab) के संभावित प्रभाव को देखते हुए ओडिशा में रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
पूर्व तट रेलवे (ईसीओआर) के सूत्रों के अनुसार, एहतियात के तौर पर 21 ट्रेनों को रद कर दिया गया है, जबकि दो ट्रेनों का परिचालन रायगड़ा तक सीमित कर दिया गया है। कुछ ट्रेनों के प्रस्थान और गंतव्य स्टेशनों में भी बदलाव किया गया है।
रद की गई ट्रेनों में 18515 विशाखापत्तनम-किरंदुल एक्सप्रेस और 18516 किरंदुल-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों की 29 अक्टूबर से चार नवंबर तक की यात्राएं रद रहेंगी।
इसी तरह, 18107 राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस और 18108 जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस की 30 अक्टूबर से पांच नवंबर तक की यात्राएं रद रहेंगी।
18005 हावड़ा-जगदलपुर एक्सप्रेस की 27 से 30 अक्टूबर तक और 18006 जगदलपुर-हावड़ा एक्सप्रेस की 28 से 31 अक्टूबर तक की यात्राएं रद रहेंगी।
58538 विशाखापत्तनम-कोरापुट पैसेंजर 27 से 30 अक्टूबर तक तथा 58537 कोरापुट-विशाखापत्तनम पैसेंजर 28 से 31 अक्टूबर तक नहीं चलेगी।
इसी तरह, 18512 विशाखापत्तनम-कोरापुट एक्सप्रेस की 30 अक्टूबर और 18511 कोरापुट-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस की 31 अक्टूबर की यात्रा रद रहेगी।
58501 विशाखापत्तनम-किरंदुल पैसेंजर और 58502 किरंदुल-विशाखापत्तनम पैसेंजर की 27 से 30 अक्टूबर तक की यात्राएं भी रद रहेंगी।
इसके अलावा, 12704 सिकंदराबाद-हावड़ा जंक्शन, 12703 हावड़ा-सिकंदराबाद फलकनुमा एक्सप्रेस, 17016 सिकंदराबाद-भुवनेश्वर, 17015 भुवनेश्वर-सिकंदराबाद, 20810 नांदेड़-संबलपुर, 20809 संबलपुर-नांदेड़, 22882 भुवनेश्वर-पुणे, 17244 रायगड़ा-गुंटूर और 17243 गुंटूर-रायगड़ा ट्रेनों की सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।
रायगड़ा तक ही चलेंगी दो ट्रेनें
18447 भुवनेश्वर-जगदलपुर एक्सप्रेस की 27 से 30 अक्टूबर तक की यात्राएं रायगड़ा में समाप्त होंगी। वहीं, 18448 जगदलपुर-भुवनेश्वर एक्सप्रेस की 28 से 31 अक्टूबर तक की यात्राएं रायगड़ा से शुरू होंगी।
आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान
चक्रवाती तूफान अर्णब लगभग 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंध्र प्रदेश-यानम तट की ओर बढ़ रहा है। इसके बुधवार सुबह बापटला और विशाखापत्तनम के बीच तट पार करने की संभावना है।
इस दौरान हवा की गति 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि झोंकों की गति 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है। इसी आशंका को देखते हुए रेलवे ने एहतियाती कदम उठाए हैं।
यह भी पढ़ें- ओडिशा में 20 मछुआरे लापता, तलाश जारी; पुरी बीच पर पर्यटकों को पुलिस माइक से कर रही सतर्क
