Move to Jagran APP

संसद की तर्ज पर चलेगा ओडिशा विधानसभा का मानसून अधिवेशन

ओडिशा विधानसभा का मानसून अधिवेशन संसद की तर्ज पर चलाया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2020 01:15 AM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2020 05:14 AM (IST)
संसद की तर्ज पर चलेगा ओडिशा विधानसभा का मानसून अधिवेशन
संसद की तर्ज पर चलेगा ओडिशा विधानसभा का मानसून अधिवेशन

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : ओडिशा विधानसभा का मानसून अधिवेशन संसद की तर्ज पर चलाया जाएगा। प्रश्नकाल को छोड़कर अन्य सभी कार्यसूची के मुताबिक शून्यकाल, मुल्तवी प्रस्ताव, मोशन, कॉलिग आटेनस आदि सब रहेगा। अधिवेशन में बैठने के लिए विधायकों के बीच 4 फुट की दूरी रहेगी। दर्शक गैलरी में भी विधायक बैठेंगे।

loksabha election banner

मानसून अधिवेशन के लिए 145 सीट तैयार की गई है। संसद की तरह विधानसभा में भी सभी विधायक के सामने शील्ड कांच की दीवार बनाई गई। जो वरिष्ठ विधायक नहीं आ पाएंगे, उन्हें पहले से इसकी जानकारी देनी होगी। जिला मुख्यालय या फिर अपने घर से ओकाक में वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए मानसून अधिवेशन में विधायक शामिल हो सकेंगे। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष सूर्य नारायण पात्र ने दी है।

इसी तरह मानसून अधिवेशन में किसी भी मीडिया प्रतिनिधि को विधानसभा में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी मीडिया की एक टीम को अनुमति दी जाएगी। मानसून अधिवेशन से पहले विधानसभा अध्यक्ष सूर्य नारायण पात्र ने मंगलवार को विधानसभा की तैयारियों का जायजा लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.