Move to Jagran APP

Monsoon in Odisha : ओड़िशा में मानसून ने दी दस्तक, तटीय जिलों में भारी बारिश की सम्भावना

ओड़िशा में मानसून ने दस्तक दे दी है मौसम विभाग के अनुसार अगले 12 घंटों में दक्षिण ओड़िशा में भारी बारिश होने की सम्भावना है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Fri, 21 Jun 2019 02:37 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jun 2019 02:37 PM (IST)
Monsoon in Odisha : ओड़िशा में मानसून ने दी दस्तक,  तटीय जिलों में भारी बारिश की सम्भावना
Monsoon in Odisha : ओड़िशा में मानसून ने दी दस्तक, तटीय जिलों में भारी बारिश की सम्भावना

भुवनेश्वर, जेएनएन। आंख मिचौली खेलने का बाद आखिरकार ओड़िशा में मानसून ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिम मानसूनी हवा ओड़िशा तट में प्रवेश कर गई है। यह जानकारी राष्ट्रीय मौसम विभाग की तरफ से स्पष्ट जानकारी दी गई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आगामी 12 घंटा में दक्षिण ओड़िशा में भारी बारिश होने की सम्भावना है।

loksabha election banner

पहले चरण में दक्षिण ओड़िशा में मानसून सक्रिय होने के साथ गंजाम, गजपति, कंधमाल, बौद्ध, कलाहाण्डी आदि जिलों में भारी से भारी बारिश होने की सम्भावना मौसम विभाग की तरफ से जतायी गई है। इसके साथ ही केन्द्रापड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, खुर्दा, बालेश्वर, भद्रक, अनुगुल, ढेंकानाल, जाजपुर आदि जिलों में मानसूनी बारिश जारी रहेगी। उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से मानसून दस्तक देने के साथ पूरी तरह से सक्रिय हो गया है।

आगामी 24 घंटा में तटीय ओड़िशा के साथ दक्षिण ओड़िशा में कुछ जगहों पर भारी से भारी बारिश होने की जानकारी स्थानीय मौसम विभाग की तरफ से दी गई है। मानसून के आगमन से तटीय ओड़िशा में आसमान बादलों से ढका हुआ है। रिमझिम बारिश हो रही है। इससे पिछले कुछ दिनों से राज्य में जारी भीषण गर्मी से भी लोगों को निजात मिली है। राजधानी भुवनेश्वर में भी मानसून के आगमन से लोगों ने राहत की श्वास ली है। आज सुबह से ही रिमझिम बारिश होने से राजधानी में मौसम सुहाना हो गया है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.