मुख्यमंत्री ने बारीपदा को दी 150 करोड़ की सौगात
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को बारीपदा के लोगों के लिए 150 करोड़ रुपये का तोहफा दिया है।
जासं, भुवनेश्वर : मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को बारीपदा के लोगों के लिए 150 करोड़ रुपये का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने यहां पर 11 प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने समेत 6 प्रोजेक्टों का शिलान्यास किया है।
स्थानीय छऊ मैदान में आयोजित मिशन शक्ति महासम्मेलन में मुख्यमंत्री ने 20295 महिला स्वयं सहायक समूह को भी सहायता राशि प्रदान करने के साथ 26 ब्लॉक स्तरीय महासंघ को 25 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बारीपदा के लिए 4 बड़ी घोषणाएं भी की। छऊ नृत्य अनुसंधान केंद्र बनाने, बाढ़ से बचाव के लिए बारीपदा में ¨रगरोड बनाने, मयूरभंज आयुर्वेदिक कॉलेज को सरकारी मान्यता, बारीपदा में को-ऑपरेटिव बैंक स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए जो भी खर्च होगा राज्य सरकार देगी। केंद्र सरकार से भी इस संदर्भ में चर्चा करने की बात मुख्यमंत्री ने कही है।