ओडिशा दौर पर कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी
राज्य में अपनी सत्ता वापसी के लिए हाथ पैर मारती कांग्रेस ने अन्य दलों से आगे रहने के संकेत दिए हैं।
संसू, भुवनेश्वर: राज्य में अपनी सत्ता वापसी के लिए हाथ पैर मारती कांग्रेस ने अन्य दलों से आगे रहने के संकेत दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए इस महीने के अंत तक कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। बारबार पराजित होने वाले प्रत्याशियों का टिकट कटना एक तरह से स्पष्ट हो गया है। कांग्रेस के दो केंद्रीय केन्द्रीय पदाधिकारी स्क्री¨नग कमेटी के अध्यक्ष वीडी साथिसान और सदस्य नौशाद सोलंकी स्क्री¨नग कमेटी की जांच के लिए प्रदेश दौरे पर हैं। वीडी साथिसान ने भुवनेश्वर में और नौशाद सोलंकी ने ब्रह्मापुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा की। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के लिए वाम दलों से समझौता कर सकती है। इसके अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ भी बातचीत चल रही है। पीसीसी अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने बताया कि अपने साझीदार दलों के लिए कांग्रेस लोकसभा की एक सीट और विधानसभा की 20 सीटें छोड़ने को तैयार है। पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि बीजद को सत्ता से हटाने के लिए हम गैर भाजपा दलों से समझौता करने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।