विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha News: भुवनेश्वर एयरपोर्ट से कटक CNBT तक जुड़ेगा मेट्रो प्रोजेक्ट, पहल से तय परियोजना में किया गया बदलाव

By Sheshnath Rai Edited By: Shashank Shekhar
Published: Wed, 27 Dec 2023 03:49 PM (IST)

जूडिशल अकादमी को जोड़ने वाली नेताजी पुल को लगकर और एक नई पुल निर्माण के लिए की जाने वाली योजना ...और पढ़ें

Odisha News: भुवनेश्वर एयरपोर्ट से कटक CNBT तक जुड़ेगा मेट्रो प्रोजेक्ट, पहल से तय परियोजना में किया गया बदलाव
Odisha News: भुवनेश्वर एयरपोर्ट से कटक CNBT तक जुड़ेगा मेट्रो प्रोजेक्ट, पहल से तय परियोजना में किया गया बदलाव

HighLights

  1. पहले मेट्रो परियोजना त्रिशूलिया तक चलाए जाने की घोषणा की गई थी।
  2. काठजोड़ी पुल पर निर्माण होने वाली पुल को बहुत आकर्षक किया जाएगा।

संवाद सहयोगी, कटक। जूडिशल अकादमी को जोड़ने वाली नेताजी पुल को लगकर और एक नई पुल निर्माण के लिए की जाने वाली योजना में बदलाव किया गया है। इसके लिए पहले तय होने वाली 220 करोड़ की टेंडर को रद्द कर दिया गया है।

उसके लिए नया टेंडर करने के लिए निर्णय ली गई है। पुराना पुल निर्माण को रद्द कर काठजोड़ी नदी के ऊपर करीब 700 करोड़ की लागत से एक बहुविध परिवहन व्यवस्था सेतु निर्माण के लिए योजना की गई है।

मेट्रे प्रोजेक्ट कटक शहर में लाने की योजना  

पहले जहां मेट्रो परियोजना त्रिशूलिया तक किए जाने के लिए घोषणा की गई थी। अब उसे कटक शहर के अंदर लाने के लिए योजना हुई है। राज्य सरकार मेट्रो परियोजना का संप्रसारण करने के लिए योजना करते हुए त्रिशूलिया के दूसरे पुल टेंडर को रद्द करने की बात सामने आई है।

पहले पड़ाव में भुवनेश्वर हवाई अड्डे से त्रिशुलिआ चौक तक मेट्रो परियोजना के लिए योजना की गई थी, लेकिन राज्य सरकार अब इस परियोजना को कटक नेताजी बस टर्मिनल यानी सीएनबीटी तक संप्रसारण करने के लिए निर्णय लिया है।

इसके लिए काठजोड़ी पुल के ऊपर निर्माण होने वाली पुल को बहुत ही आकर्षक किया जाएगा। 6 लेने वाली इस अत्याधुनिक पुल के ऊपर रेल पटरी भी रहेगा और उसमें मेट्रो ट्रेन भी चलेगा, जबकि उसके नीचे बस और दूसरे वाहन यातायात करने की व्यवस्था की जाएगी।

प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर रही टीम

इसके लिए अब जानकार टीम एक संपूर्ण प्रोजेक्ट रिपोर्ट यानी पीआरडी तैयार कर रही है । रिपोर्ट आने के बाद सरकार उसके लिए टेंडर करेंगा । मेट्रो परियोजना ज्यूडिशल अकादमी, शिशु भवन, हाईकोर्ट, पुरीघाट होते हुए नेताजी बस टर्मिनल को जोड़ेगा । लेकिन इससे पहले काठजोड़ी के नेताजी पुल के पास 20 मीटर चौड़ाई वाली एक पुल निर्माण के लिए योजना की गई थी। उसके लिए ओबीसीसी की ओर से टेंडर भी किया गया था, लेकिन उस टेंडर को अब रद्द किया गया है।

मेट्रो परियोजना को अब भुवनेश्वर हवाई अड्डे से कटक सीएनबीटी तक जोड़ने के लिए योजना की गई है । ऐसे में उसका शिलान्यास कार्यक्रम 2024 जनवरी महिने में किए जाने की योजना है ।

ये भी पढ़ें: Odisha News: पुरी जगन्नाथ धाम में अचानक मिली सुरंग से मचा हड़कंप, सरकार एवं प्रशासन से जांच की मांग; आखिर क्‍या है इसका राज?

ये भी पढ़ें: Odisha News: दहेज में नहीं मिले तीन लाख तो ससुराल वालों ने बहू को घर से निकाला, महिला ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार