विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha Board Exam 2024: अब नकल रोकने के लिए ली जाएगी AI तकनीक की मदद, कल से शुरू हो रही मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा

Published: Mon, 19 Feb 2024 12:33 PM (IST)

Odisha Board Exam 2024 ओडिशा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड देश का पहला बोर्ड हैजिसने नकल रोकने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ...और पढ़ें

AI की मदद लेने वाला देश का पहला परीक्षा बोर्ड ओडिशा।
AI की मदद लेने वाला देश का पहला परीक्षा बोर्ड ओडिशा।

HighLights

  1. परीक्षा केंद्र के साथ नोडल सेंटर में एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैमरे का होगा इस्‍तेमाल।
  2. परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी लाइव स्ट्रीमिंग वेबकास्टिंग की भी व्‍यवस्‍था।
  3. परीक्षार्थियों को डेढ़ घंटे पहले हॉल में करना होगा प्रवेश।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में मंगलवार से मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा शुरू हो रही है। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई है। हालांकि, ओडिशा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक की मदद लेने का निर्णय लिया है। ऐसा करने वाला ओडिशा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड देश का पहला बोर्ड है, जिसने नकल रोकने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद लिया है।

AI की मदद लेने वाला देश का पहला परीक्षा बोर्ड

जानकारी के मुताबिक, इस वर्ष 5,51,611 छात्र-छात्रा मैट्रिक की परीक्षा देंगे। इसके लिए बोर्ड ने 3,047 परीक्षा केंद्र एवं दूरदराज के क्षेत्रों में 21 पुलिस स्टेशनों को नोडल केंद्र बनाया है। ओडिशा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा को सुव्यवस्थित करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद लेने वाला देश का पहला परीक्षा बोर्ड बन गया है।

संवेदनशील परीक्षा केंद्र के साथ नोडल सेंटर में एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैमरे का इस्तेमाल किया जाएगा। बोर्ड मुख्यालय स्थित कमांड कंट्रोल रूम से उसकी निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी लाइव स्ट्रीमिंग वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है।

परीक्षार्थी डेढ़ घंटे पहले परीक्षा हॉल में करेंगे प्रवेश

वहीं नकल रोकने के नए फार्मूले के तहत इस बार परीक्षार्थी डेढ़ घंटे पहले परीक्षा हॉल में प्रवेश करेंगे। परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू होगी, मगर छात्र-छात्रा सुबह 7.30 बजे से परीक्षा केंद्र में प्रवेश करेंगे। सुबह 8.15 बजे के बाद किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

इतना ही नहीं, पहली बार सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। ये पर्यवेक्षक प्रश्नपत्र आने से लेकर परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को भेजे जाने तक नजर रखेंगे।

इसकी जिम्मेदारी बीईओ, प्रधान शिक्षक और प्रधान शिक्षिका को सौंपी जाएगी। इतना ही नहीं सेंटर सुपरिटेंडेंट के अलावा परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र में अन्य कोई भी मोबाइल लेकर नहीं जा सकेगा।

प्रश्‍नपत्र वायरल होने की संभावना होगी कम

इस संदर्भ में बोर्ड अधिकारी निहार रंजन मोहंती ने कहा है कि पिछले वर्ष तक बच्चे सुबह 8 बजे प्रवेश करते थे, लेकिन इस वर्ष सुबह 7.30 बजे परीक्षा केंद्र के गेट बच्चों के लिए खोल दिए जाएंगे। बच्चे सुबह 8.15 बजे तक हॉल में प्रवेश करेंगे। इसके बाद गेट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा।

इसके बाद आने वाले छात्रों की अच्छी तरह से जांच कर अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी। इस बार किसी कर्मचारी को भी परीक्षा केन्द्र में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं दी गई है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस वर्ष प्रश्नपत्र वायरल होने की संभावना कम होगी। उत्तर पुस्तिका जांच प्रक्रिया 16 मार्च से शुरू होगी और 30 मार्च को खत्म होगी। इसके बाद अन्य प्रक्रिया सम्पन्न कर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: 15 दिन के अंदर कांग्रेस विधायक की हत्‍या! शहर भर में लगाए गए धमकी भरे पोस्‍टर; साथ में लगा एक अनजान युवक का भी फोटो

यह भी पढ़ें: ओडिशा में आम चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका: पूर्व विधायक अंशुमान महांति ने छोड़ी पार्टी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।