Move to Jagran APP

माणिक को परास्त कर दिया अब नवीन की बारी: ओराम

मंत्री ओराम ने कहा कि प्रदेश में 1997 में कांग्रेस के शासन में जो स्थिति थी, वर्तमान समय में भी वही स्थिति है।

By BabitaEdited By: Published: Mon, 05 Mar 2018 11:15 AM (IST)Updated: Mon, 05 Mar 2018 11:15 AM (IST)
माणिक को परास्त कर दिया अब नवीन की बारी: ओराम

भुवनेश्वर, जेएनएन। जिस संस्था ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार को पुरस्कृत किया था उसी संस्था

loksabha election banner

ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को पुरस्कृत किया है। माणिक को हमने परास्त कर दिया है अब नवीन को परास्त करेंगे। यह बात केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री जुएल ओराम ने रविवार को राज्य भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में माणिक सरकार की तरह ही ओडिशा में नवीन सरकार को हम पराजित करेंगे।

ओडिशा में जनता भाजपा को बीजद का विकल्प मान चुकी है। जिस प्रकार से त्रिपुरा में लोगों ने शून्य से शिखर तक पहुंचाया है, उसी तरह 2019 में ओडिशा में भी जनता भाजपा को शिखर पर पहुंचाएगी। मंत्री ओराम ने कहा कि प्रदेश में 1997 में कांग्रेस के शासन में जो स्थिति थी, वर्तमान समय में भी वही स्थिति है।

उत्तर पूर्र्वांचल राज्य में भाजपा को मिली सफलता पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए यहां मंत्री ओराम ने भाजपा केराष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की युक्ति को दोहराते हुए कहा कि जब तक हम लोग ओडिशा, बंगाल एवं केरल में सरकार नहीं बना लेते तब तक स्वर्णिम युग नहीं आएगा। हालांकि ओडिशा में पिछले दिनो बीजेपुर  विधानसभा उप चुनाव में पार्टी को मिली हार पर मंत्री ओराम ने कहा कि बीजेपुर में हम चुनाव जरूर हार गए हैं, मरे नहीं हैं। हमने अपनी ताकत का इजहार कर दिया है।

ओडिशा में भाजपा सरकार बनती है तो कौन मुख्यमंत्री होगा, सवाल पर उन्होंने कहा कि यह केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा। हमारी पार्टी में कई योग्य चेहरे हैं। इस पत्रकार सम्मेलन में भाजपा के राज्य प्रवक्ता सज्जन शर्मा, राज्य उपाध्यक्ष समीर महांती एवं विधायक दल केनेता कनकवद्र्धन सिंह देव उपस्थित थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.