पांच सौ एक महिलाओं ने किया दादीजी का मंगलपाठ
स्थानीय यूनिट-3 राममंदिर में दादी राणी सती समिति भुवनेश्वर की ओर से मंगलपाठ का आयोजन किया गया।
जासं, भुवनेश्वर : स्थानीय यूनिट-3 राममंदिर में दादी राणी सती समिति, भुवनेश्वर की ओर से मंगलपाठ का आयोजन किया गया। इसमें 501 महिलाओं ने शामिल होकर सामूहिक रूप से दादीजी का मंगलपाठ किया। दोपहर दो बजे से शाम सात बजे चले इस अनुष्ठान में गिरिडीह के जाने-माने गायक आकाश तथा परिचय ने संगीतमय अखंड मंगलपाठ कराया। दादी राणी सती मां राजस्थान की कुलदेवी हैं जो मारवाड़ी परिवारों में सुख-शांति और समृद्धि का आशीष प्रदान करती हैं। मंगलपाठ के दौरान दादी का फूलों से सजा दिव्य दरबार और चुनरी का श्रृंगार आकर्षण का केंद्र रहा। मंगलपाठ के उपरांत सभी ने दादीजी की आरती उतारी और प्रसाद सेवन किया। कार्यक्रम आयोजन में मंजू अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, ऊषा अग्रवाल प्रमुख ने सहयोग किया।