Move to Jagran APP

चुनाव बाद खोजे नहीं मिलेंगे भाजपा नेता : मुख्यमंत्री

एक के बाद एक भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के ओडिशा दौरे को चुनावी पर्यटन बताते हुए मुख्यमंत्री ने इस पर कटाक्ष किया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Apr 2019 10:29 PM (IST)Updated: Wed, 24 Apr 2019 06:35 AM (IST)
चुनाव बाद खोजे नहीं मिलेंगे भाजपा नेता : मुख्यमंत्री

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : एक के बाद एक भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के ओडिशा दौरे को चुनावी पर्यटन बताते हुए मुख्यमंत्री ने इस पर कटाक्ष किया है। आठगढ़ क्षेत्र में चुनाव प्रचार करते हुए बीजू जनता दल प्रमुख सह मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि भाजपा नेता अभी पर्यटकों की तरह ओडिशा भ्रमण में आ रहे हैं और फोटो खिंचवा रहे हैं। आप लोग देखना चुनाव खत्म होने के बाद उन्हें खोजने पर भी नहीं मिलेंगे। सीएम ने कहा कि हम आप लोगों के साथ हैं और रहेंगे।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजद सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए जो कालिया योजना चलाई है उसे केंद्र सरकार बंद करने की बात करती है। लेकिन जब तक मैं हूं कालिया योजना को कोई बंद नहीं करवा सकता। हमने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए अनेक काम किया है। मिशन शक्ति के जरिए हजारों महिलाओं को रोजगार मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने ने कहा कि इसबार का चुनाव महत्वपूर्ण होने वाला है। भाजपा हर जगह हार रही है अत: सरकार बनाने में क्षेत्रीय दलों की भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है। भतृहरी महताब ने कहा कि यहां के उम्मीदवार रणेंद्र प्रताप स्वांई को दिया गया वोट सीधे मुख्यमंत्री के नाम होगा। स्वांई यहां पर मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.