नंदनकानन में अफ्रीकी शेर की मौत
राजधानी, भुवनेश्वर स्थित नंदनकानन अभ्यारण्य में बुधवार की सुबह एक अफ्रीकी शेर
By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Aug 2018 04:42 PM (IST)Updated: Wed, 29 Aug 2018 04:42 PM (IST)
जासं, भुवनेश्वर : राजधानी, भुवनेश्वर स्थित नंदनकानन अभ्यारण्य में बुधवार की सुबह एक अफ्रीकी शेर की मौत हो गई। नंदनकानन अस्पताल में इलाज के दौरान मृत उक्त शेर की उम्र महज आठ साल थी। अभ्यारण्य के अधिकारियों के मुताबिक उक्त शेर के अचानक अस्वस्थ हो जाने की जानकारी मिलने के बाद उसका नंदनकानन अस्पताल में इलाज किया जा रहा था जहां बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। हालांकि एक महीने के अंदर दो शेरों की मृत्यु होने को लेकर अभ्यारण्य के अधिकारियों की ¨चता बढ़ गई है। वर्तमान समय में नंदनकानन अभ्यारण्य में 12 शेर हैं। जानकारों के मुताबिक शेर सामान्य रूप से 18 से 20 साल तक जिंदा रहते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें