Move to Jagran APP

बीजद अपना चुनाव खर्च सार्वजनिक करे: भाजपा

भुवनेश्वर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष समीर महांती ने कहा है कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भ्रष्ट हैं।

By Babita KashyapEdited By: Published: Mon, 24 Jul 2017 01:01 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jul 2017 01:01 PM (IST)
बीजद अपना चुनाव खर्च सार्वजनिक करे: भाजपा
बीजद अपना चुनाव खर्च सार्वजनिक करे: भाजपा

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। वर्ष 2014 आम चुनाव खर्च को लेकर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर लगे घोटाला आरोप को लेकर भाजपा ने बीजू जनता दल (बीजद) के सभी बैंक खातों को सार्वजनिक किए जाने की मांग की है। साथ ही बीजद से पार्टी को मिलने वाले रुपये के विभिन्न स्रोतों का ब्योरा मांगा है।

loksabha election banner

खुद को भ्रष्टाचार मुक्त होने की जो वह सफाई देते रहे हैं, वह पूरी तरह से ड्रामा है। हम पहले भी भ्रष्टाचार को लेकर सवाल उठा चुके हैं, अब इसकी चर्चा राष्ट्रीय स्तर पर हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पर लगे आरोप को लेकर भाजपा ईडी, ईसी एवं आइटी का दरवाजा भी खटखटाएगी। वहीं विरोधी दल के नेता नरसिंह मिश्र ने कहा है कि बीजद के खिलाफ जो प्रकाशित हुआ है, उस संदर्भ में तो हमने मई 2017 में ही तथ्य दे चुके हैं। भुवनेश्वर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष समीर महांती ने कहा है कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भ्रष्ट हैं। 

हमने प्रमाणित भी किया है कि बीजद एक भ्रष्ट पार्टी है। उस समय सत्ता पक्ष ने मेरा इस्तीफा मांगा था और हमें विधानसभा में बोलने भी नहीं दिया जा रहा था। 3 से 4 दिन तक विधानसभा को बंद रखा गया। मेरे पुतले जलाए गए। खैर जो भी हो देर से ही सही आज प्रमाणित हो गया है कि बीजू जनतादल भ्रष्टाचारी पार्टी है। इधर, भाजपा-कांग्रेस के इस आरोप को बीजद ने सिरे से खारिज किया है। बीजद नेता सुभाष सिंह ने कहा है कि भाजपा निराधार आरोप लगा रही है। नुआपड़ा में भाजपा का सफाया हो गया है। इस सदमे से उबरने के लिए भाजपा ने योजनाबद्ध तरीके से यह षडयंत्र रचा है, मगर उन्हें कुछ मिलने वाला नहीं है। बीजद अपना सभी कार्य स्वच्छता के साथ संचालित करता है। 

संगठन मजबूती को कांग्रेस ने बनाए पर्यवेक्षक राज्य में कांग्रेस संगठन मजबूत करने को लेकर पार्टी आलाकमान सोनिया गांधी ने ओडिशा के लिए तीन सदस्यों वाली एक पर्यवेक्षक टीम का गठन किया है। ओडिशा के कांग्रेस प्रभारी एवं सह प्रभारी के साथ मिलकर यह टीम काम करेगी। टीम ओडिशा का दौरा करेगी और यहां की स्थिति जानने के बाद वह अपनी रिपोर्ट सोनिया गांधी को देगी। रिपोर्ट के आधार पर राज्य के सांगठनिक क्षेत्र में कोई बदलाव किया सकता है। पर्यवेक्षक टीम में सांसद ताम्रध्वज साहू, सुस्मिता देव व पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष बदलने को लेकर राज्य कांग्रेस नेताओं में एक दूसरे पर कटाक्ष का दौर जारी है। स्थिति यह हो गई है कि विधायक दल एवं पीसीसी दो भाग में विभक्त हो गए हैं। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली पहुंचे पार्टी के राज्य ओबीसी नेताओं ने शनिवार को दिन भर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ संगठन मजबूती को लेकर चर्चा की। 

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी व गडकरी के पोस्टरों से पटा राउरकेला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.