Move to Jagran APP

ओडिशा में जन-जन का जवाब लेने निकला भाजपा का रथ

राज्य भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की तरफ से बुधवार को राजधानी भुवनेश्वर से जवाब मांग रहा है ओडिशा रथ रवाना किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Dec 2018 04:59 AM (IST)Updated: Thu, 27 Dec 2018 04:59 AM (IST)
ओडिशा में जन-जन का जवाब लेने निकला भाजपा का रथ
ओडिशा में जन-जन का जवाब लेने निकला भाजपा का रथ

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : राज्य भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की तरफ से बुधवार को राजधानी भुवनेश्वर से 'जवाब मांग रहा है ओडिशा' रथ रवाना किया गया। स्थानीय बरमुंडा मैदान से इस रथ को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जनजातीय मंत्री जुएल ओराम एवं अन्य भाजपा नेताओं की उपस्थिति में झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर प्रधान ने एक मोबाइल टैब का लोकार्पण कर उसमें युवा मोर्चा के अध्यक्ष टंकधर त्रिपाठी का जवाब भी रिकार्ड किया।

loksabha election banner

केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कहा कि इस टैब के जरिए राज्य की तमाम 147 विधानसभा क्षेत्र में जन-जन का सवाल रिकार्ड किया जाएगा और राज्य सरकार से इसका जवाब मांगा जाएगा। प्रधान ने कहा कि दो दिन पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुर्दा से ओडिशा को संबोधित करते हुए कुछ मौलिक बाते कही थीं। नया भारत बनेगा, नए भारत में नए ओडिशा का प्रमुख स्थान रहेगा। प्रधानमंत्री के इस सपने को साकार करने के लिए आज आंदोलन करने का समय आ गया है। प्रजातंत्र का चुनाव एक प्रमुख मौका होता है। 147 विधानसभा के सभी बस्ती गांव मुहल्ला, बाजार, चौक, घर-घर यह रथ जाएगा और ओडिशा के लोगों के सवाल को एकत्र किया जाएगा। प्रधान ने कहा कि 2019 का चुनाव आज से 100 दिन बाद शुरू होगा। प्रधानमंत्री ने सवाल किया है कि ओडिशा के शिक्षक पढ़ाने के बदले धरना क्यों दे रहे हैं, लोगों को शुद्ध पानी क्यों नहीं मिल रहा है, क्या गलत किया है।

प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री को ओड़िया आवेग के साथ कुछ लेना-देना नहीं है। पेयजल लोगों तक नहीं पहुंचा पाए, आयुष्मान योजना से राज्यवासियों को वंचित किया गया इस पर प्रधानमंत्री ने सवाल किया है। प्रधान ने राज्य वासियों से 9555227227 नंबर पर मिस काल कर सवाल के जरिए जवाब मांगने का आह्वान किया। कहा कि इसे राज्य सरकार के पास भेजा जाएगा।

नवीन के सवालों का प्रधान ने दिया बिंदुवार जवाब : इस मौके पर प्रधान ने कहा कि जनसभा एवं मीडिया के जरिए आज जो मुख्यमंत्री ने सवाल किया है उसका जवाब हम दे रहे हैं। केंद्रीय उपेक्षा पर सवाल का जवाब देते हुए प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं की कितनी जमीन खुर्दा-बलांगीर जिला रेललाइन एवं तालचेर-विमलागढ़ रेललाइन दी है। प्रधान ने कहा कि हरिदासपुर-पारादीप रेल लाइन के लिए आज तक ओडिशा सरकार ने जमीन मुहैया नही की है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के संसद व विधानसभाओं में 33 फीसद महिला आरक्षण के सवाल का जवाब देते हुए प्रधान ने कहा कि राज्य कैबिनेट में कितनी महिलाएं हैं, यह बताना होगा। प्रधान ने मुख्यमंत्री के अन्य सवालों का भी उदाहरण के साथ जवाब दिया।

ओराम ने कहा-हराम कर देंगे नवीन की नींद : इस अवसर पर केंद्रीय जनजातीय मंत्री जुएल ओराम ने कहा कि दिन-प्रतिदिन सूबे में दुर्घटना बढ़ रही है, सरकारी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है, बीएड पास को नौकरी क्यों नहीं मिल रही है, बीजद सरकार खुद जवाब दे। दिन दोपहर लूट हो रही है, रास्ते में चलने से महिलाएं डर रही हैं, कन्या आश्रम में बच्चियों पर अत्याचार हो रहा है, डेंगू मलेरिया क्यों नहीं रोक पा रहे हो, जनता को जवाब देना होगा। पानी के लिए नलकूप नहीं है। धान बेचने के लिए किसान सिर पर हाथ रखे हुए हैं। ओराम ने कहा कि नवीन बाबू जवाब मांग रहा है ओडिशा और जब तक आप जवाब नहीं देंगे, हम आपकी नींद हराम कर देंगे। आपने जो कहा है कि उज्जवला योजना में लोग रिफिल नहीं कर पा रहे हैं, फिर आप क्यों पैसा नहीं दे रहे हो, इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि आप खुद स्वीकार कर रहे हैं कि हमारे लोग इतने गरीब हैं कि वे गैस का सिलेंडर भरा नहीं पा रहे हैं। ओराम ने कहा कि ओडिशा में परिवर्तन होगा। नवीन पटनायक सरकार का पतन निश्चित है, कोई नहीं बचा सकता है। 'जवाब मांग रहा है ओडिशा' रथ साढ़े चार करोड़ ओड़िया के पास पहुंचेगा। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बसंत पंडा ने भी राज्य सरकार की नाकामियों को उजागर किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.