विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha Heavy Rain Alert: दीपावली पर मंडरा रहा है चक्रवात का खतरा, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

By Jagran NewsEdited By: Babita Kashyap
Published: Mon, 17 Oct 2022 10:41 AM (IST)

Odisha Weather News Update मौसम विभाग ने 24 ​एवं 25 अक्टूबर को भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। चेतावनी ...और पढ़ें

Odisha Weather News Update: दीपावली पर्व पर भी वर्षा का खतरा मंडरा रहा है।
Odisha Weather News Update: दीपावली पर्व पर भी वर्षा का खतरा मंडरा रहा है।

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। Odisha Weather News Update: दशहरा पर्व के बाद अब दीपावली पर्व पर भी वर्षा का खतरा मंडरा रहा है। 24 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव या फिर चक्रवात की सम्भावना प्रबल हो गई है। ऐसे में मौसम विभाग ने 24 ​एवं 25 अक्टूबर को भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।

मौसम की तस्‍वीर अभी भी स्पष्ट नहीं

मौसम विभाग की चेतावनी यदि सही साबित होती है तो फिर दो साल बाद सामूहिक रूप से धूमधाम के साथ दीपवाली पर्व को मनाने की उम्मीद पर भी पानी फिर जाएगा। वर्षा होगी तो न तो दीप जल पाएंगे और और ना ही आतिशबाजी हो पाएगी। हालांकि यह अभी तक केवल एक प्रारंभिक अनुमान है, मौसम की तस्वीर अभी भी स्पष्ट नहीं है। अलग-अलग मौसम मॉडल अलग-अलग भविष्यवाणियां कर रहे हैं।

मानसून की वापसी के लिए मौसम अनुकूल

मौसम विभाग ने 18 तारीख को उत्तरी अंडमान सागर में चक्रवात बनने की संभावना जतायी है। यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और 20 तारीख तक इसे कम दबाव में बदल सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने इस संबंध में आगे कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। हालांकि, मौसम विभाग ने सूचित किया है कि अगले दो दिनों में आंतरिक ओडिशा से दक्षिण-पश्चिम में मानसून की वापसी के लिए मौसम अनुकूल है।

20 या 21 तारीख को निम्न दबाव में तब्दील होने की संभावना

कृषि मौसम विज्ञानी डा. सुरेंद्रनाथ पशुपालक ने कहा है कि रविवार शाम को पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बना है। इसके पश्चिम की ओर बढ़ने और 20 या 21 तारीख को निम्न दबाव में तब्दील होने की संभावना है। 23 तारीख तक यह और अवपात (डिप्रेशन) में तब्दील हो जाएगा।

एक छोटे तूफान में विकसित होने की संभावना

24 तारीख को समुद्र में रहने के दौरान इसे एक छोटे तूफान में विकसित होने की संभावना है। वहां हवा की गति 68 किमी प्रति घंटा हो सकती है। यह 25 तारीख को आंध्र तट या निकटवर्ती ओडिशा तट पर पहुंच सकता है। यह उस समय गहरे दबाव के रूप में हो सकता है। इस दौरान हवा का झोंका भी अधिक रह सकता है।

22 अक्टूबर से मौसम तूफान के लिए अनुकूल

24 और 25 तारीख को राज्य के तटीय और दक्षिणी क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना है। 22 अक्टूबर से मौसम तूफान के लिए अनुकूल है। अगर ऐसा होता है तो ओडिशा तट को छूने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। 20 तारीख तक तस्वीर साफ हो जाएगी। प्रो. पशुपालक ने सब्जी फसलों विशेषकर पौधे को बारिश से बचाने के उपाय करने की सलाह दी है।

अंतरराष्ट्रीय मौसम एजेंसी एक्वावेदर के वरिष्ठ वैज्ञानिक जेसन निकोल्स ने भविष्यवाणी की है कि संभावित निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय हो होकर गहरे दबाव में तब्दील हो सकता है और तूफान (चक्रवात) का रूप धारण कर सकता है। 24 तारीख तक यह पूर्वी तट पर आंध्र और पश्चिम बंगाल की तरफ आगे बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें-

DIwali 2022: दीपावली पर ट्रेनों में बढ़ी भीड़, वेटिंग 100 से ऊपर; तत्‍काल टिकट का ही सहारा

MP News: सतना में श्री हर‍ि लिख डाक्‍टर ने मरीज को हिंदी में लिखी दवाईयां, वायरल हुआ पर्चा