पारिवारिक कलह के चलते पति ने कर दी पत्नी की हत्या, हथौड़े से पीट-पीटकर मारा
ओडिशा के जाजपुर के रणपुर गांव में पारिवारिक कलह के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी। दोनों पति-पत्नी सरकारी शिक्षक हैं। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है मामले की छानबीन जारी है।
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा के जाजपुर जिले के कोरई थाना क्षेत्र रणपुर गांव से एक अभावनीय घटना सामने आयी है। पारिवारिक कलह को केन्द्र कर पति ने अपनी पत्नी को हथौड़ी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया है। मृतक महिला का नाम दीप्तिमयी जेना है। दोनों पति-पत्नी सरकारी शिक्षक हैं। सूचना मिलने के बाद शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस ने पति अरुण गिरफ्तार करते हुए घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षक दंपत्ति की 9 साल पहले शादी हुई थी। इनका एक बेटा एवं एक बेटी भी हैं। किसी कारणवश दोनों के बीच विवाद होता रहता था। पति बारंबरा अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। हालांकि मंगलवार को यह स्वरूप बदल गया और पति के हमले में पत्नी ने दम तोड़ दिया। पति अरुण द्वारा लोहे के हथौड़े से पत्नी दीप्तिमयी के सिर पर कई बार हमला कर देने से पत्नी लहूलुहान हो गई और मौके पर उसकी मृत्यु हो गई।
इसकी सूचना कोरई थना पुलिस को मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त करने के साथ ही पति गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की अधिक छानबीन कर रही है। एक उच्च शिक्षित परिवार में इस तरह घटना ने सभी को चकित कर दिया है।