आदर्श मुख्यमंत्री चुने जाने पर नवीन पटनायक का सम्मान
ओडिशा नागरिक मंच एवं संस्कृति-व-संस्कृति संगठन की ओर से भारत के आदर्श मुख्यम
भुवनेश्वर : ओडिशा नागरिक मंच एवं संस्कृति-व-संस्कृति संगठन की ओर से भारत के आदर्श मुख्यमंत्री चुने जाने पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को सम्मानित किया गया। राज्य सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में दोनों संस्था के प्रतिनिधियों, प्रदोष पटनायक, दिलीप हाली, लिटू महंती, लोकनाथ दास, सुरेन्द्र बेहरा, आलेख नायक, श्रीधर माथा और रवि बिस्वाल आदि ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को ओडिशा की पेंटिंग एवं शाल आदि भेंटकर सम्मानित किया।
इस संबंध में प्रदोष पटनायक ने बताया कि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पिछले लगभग 18 सालों से जनहित के क्षेत्र में अत्यंत उल्लेखनीय एवं प्रशंसनीय कार्य कर रहे हैं जिनको आज सम्मानित कर ओडिशा नागरिक मंच एवं संस्कृति-व-संस्कृति स्वयं में गौरवान्वित महसूस कर रहा है। गौरतलब है कि हाल ही में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को भारत के आदर्श मुख्यमंत्री के रूप में महाराष्ट्र के पुणे में सम्मानित किया गया था।