यामिनी कृष्णमूíत भरत मुनि पुरस्कार से सम्मानित
पद्मविभूषण यामिनी कृष्णमूíत को भरत मुनि पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
संसू, भुवनेश्वर : पद्मविभूषण यामिनी कृष्णमूíत को भरत मुनि पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। स्थानीय रवींद्र मंडप में आयोजित 10वें भरत मुनि सम्मान समारोह में यह सम्मान यामिनी कृष्णमूर्ति को प्रदान किया गया। इस समारोह में कथक और ओडिशी नृत्य भी आयोजित रहा। पहली प्रस्तुति में सुहाग नलिनी दास ने भगवान जगन्नाथ के प्रति समर्पण भाव से मधुराष्टकम प्रस्तुति के जरिए दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। इसके उपरांत नृत्यांगना उमा डोगरा ने कथक शैली में डगर बीच कैसे चलूं.. ठुमरी प्रस्तुत की। उन्होंने कन्हैया शीर्षक प्रस्तुति के जरिए भगवान श्रीकृष्ण की जीवन लीला को नृत्य के जरिए पेश किया। अंत में नृत्यांगना पूíणमा अशोक ने भरतनाट्यम शैली में प्रेम, भक्ति और मुक्ति पेश किया। इस कार्यक्रम में पूर्व राजदूत अवसर बेउरिया, अंशुमान मिश्र, पुष्पिता मिश्र प्रमुख उपस्थित थे।