Move to Jagran APP

हॉकी विश्वकप उद्घाटन समारोह में धक-धक गर्ल भी बिखेरेंगी जलवा

पुरुष विश्वकप हॉकी टूर्नामेंट में शाहरुख खान, एआर रहमान तो आकर्षण होंगे ही, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित भी स्टेज शो के जरिये जलवा बिखेरेंगी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Nov 2018 03:42 PM (IST)Updated: Fri, 23 Nov 2018 03:42 PM (IST)
हॉकी विश्वकप उद्घाटन समारोह में धक-धक गर्ल भी बिखेरेंगी जलवा
हॉकी विश्वकप उद्घाटन समारोह में धक-धक गर्ल भी बिखेरेंगी जलवा

जासं, भुवनेश्वर : पुरुष विश्वकप हॉकी टूर्नामेंट में शाहरुख खान, एआर रहमान तो आकर्षण होंगे ही, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित भी स्टेज शो के जरिए अपना जलवा बिखेरेंगी। उनका शो 27 नवंबर को उद्घाटन दिवस पर क¨लग स्टेडियम, भुवनेश्वर में होगा। प्रख्यात नृत्यांगना माधुरी 'धरती मां की थी' पर 40 मिनट का डांस शो करेंगी। उद्घाटन दिवस पर विश्व एकता का संदेश कलाकारों के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा। माधुरी दीक्षित का यह शो पृथ्वी संरक्षण के साथ ही मानवता का भी संदेश देगा। यह एक थियेटर शो है जिसे माधुरी ने अपनी टीम के साथ तैयार किया है। शो की निर्देशक और थीम की लेखिका नूपुर महाजन हैं। चालीस मिनट के इस शो को पांच चरणों में विभाजित किया गया है। कोरियोग्राफर शियामक देवर के अनुसार, अर्थ सांग (पृथ्वी गीत) का यह शो सिर्फ विश्वकप हॉकी के लिए नहीं तैयार किया गया है। यह संदेश कला के माध्यम से पहुंचाया जाता रहेगा। इसमें रोमांचक तरीके से जीवन का संदेश दिया जाएगा। नूपुर का लेखन, रंजीत बरोट का संगीत जान डाल देता है।

loksabha election banner

मालूम हो कि आगामी 27 नवंबर को उद्घाटन के बाद 28 से हॉकी मैच शुरू हो जाएंगे। आयोजकों ने विश्वकप हॉकी के टिकटों की संख्या बढ़ा दी है। स्टेडियम के बाहर बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन होंगी जो खेल का लाइव टेलीकॉस्ट करेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.