दिव्यांगों की मदद को आगे आया कीस फाउंडेशन
नगर के भरतपुर में दिव्यांगों के लिए बने इंडिया चैरिटी फाउंडेशन ट्रस्ट की मदद करने कीस फाउंडेशन आगे आया है।
जासं, भुवनेश्वर : नगर के भरतपुर में दिव्यांगों के लिए बने इंडिया चैरिटी फाउंडेशन ट्रस्ट की मदद करने को कीस फाउंडेशन आगे आया है। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के मौके पर दिव्यांग आत्म निर्भरशील के लिए कीस फाउंडेशन की तरफ से संस्थापक डॉ. अच्यूत सामंत ने ट्रस्ट को 1 लाख रुपये की आíथक मदद दी है। ट्रस्ट के मुख्य टूना पृष्टि ने डॉ. सामंत से एक लाख रुपये का चेक ग्रहण किया। इससे पहले डॉ. सामंत व्यक्तिगत तौर पर इस अनुष्ठान को समय-समय पर मदद करते रहे हैं।
दरअसल, ट्रस्ट को व्यक्तिगत तौर पर स्वावलंबी बनाने के लिए टूना पृष्टि ने डॉ. सामंत से सहयोग करने को संपर्क किया था। पृष्टि के आग्रह पर डॉ. सामंत ने सहयोग का हाथ बढ़ाते हुए खलीपत्र थाली, दाना तैयार करने वाली मशीन खरीदने के लिए सलाह दी थी। इस मशीन के जरिए दिव्यांग मासिक 3 हजार रुपये रोजगार कर स्वावलंबी बन सकते हैं। इससे पहले कीस में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया गया। इसमें कीस के 75 से अधिक दिव्यांग छात्र-छात्रा एवं कर्मचारी कीस से शिक्षा लेकर किस प्रकार से अन्य की तरह खुद को परिपूर्ण कर सकेंगे, जानकारी दी गई। इस अवसर पर कीस की तरफ से दिव्यांगों को विभिन्न जगहों का भ्रमण भी कराया गया।