क्योंझर में असहाय महिला का सहारा बना एंबुलेंस कर्मी
राज्य के 108 एंबुलेंस कर्मचारी समय समय पर परोपकर एवं निस्वार्थ सेवा के लिए चर्चा में रहते हैं।
जासं, भुवनेश्वर : राज्य के 108 एंबुलेंस कर्मचारी समय समय पर परोपकर एवं नि:स्वार्थ सेवा के लिए चर्चा में रहते हैं। ताजा वाकया क्योंझर जिला में सामने आया है। जिला के घटगांव ब्लॉक तोराणीपोखरी में नियोजित 108 एंबुलेंस कर्मचारी ने मानवता का परिचय दिया है। क्षेत्र के पिपिलिया गांव में असहाय महिला को उद्धार कर 108 एंबुलेंस कर्मचारी ने घटगां अस्पताल ले गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। महिला का परिचय नहीं मिल पाया है लेकिन वह हिदी में बात कर रही है। उसके सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। सिर पर चोट लगने से महिला पिछले पांच दिन से उक्त जगह पर पड़ी हुई थी। इसकी जानकारी 108 एंबुलेंस कर्मचारी विपिन बिहारी महांती को मिली तो अपने साथियों मनोज महांती, प्रदीप महांती एवं तपन महांती के महिला को उद्धार कर अस्पताल में भर्ती कराया, जिसकी हर कोई सराहना कर रहा है।