Move to Jagran APP

राफेल पर सुप्रीमकोर्ट के फैसले से कांग्रेस का झूठ उजागर

राफेल विमान सौदे पर कांग्रेस के आरोपों के खिलाफ अब भाजपा ने

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Dec 2018 11:14 PM (IST)Updated: Mon, 17 Dec 2018 11:14 PM (IST)
राफेल पर सुप्रीमकोर्ट के फैसले से कांग्रेस का झूठ उजागर
राफेल पर सुप्रीमकोर्ट के फैसले से कांग्रेस का झूठ उजागर

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर :

loksabha election banner

राफेल विमान सौदे पर कांग्रेस के आरोपों के खिलाफ अब भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने देश में 70 प्रमुख शहरों में पत्रकार वार्ता के जरिए कांग्रेस पर राफेल पर झूठ फैलाने व देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। राजधानी भुवनेश्वर में सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने कहा कि राफेल सौदे में सही प्रक्रिया का पालन किया गया है। कांग्रेस ने झूठा आरोप लगाया है। जिसे देश की सर्वोच्च अदालत ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है। सत्य की जीत हुई और झूठ की हार हुई है। उन्होंने कहा कि झूठा आरोप लगाकर राजनीति करने वालों के मुंह पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला एक तमाचा है। अब जनता के सामने राहुल गांधी का झूठ पकड़ा गया है, ऐसे में उन्हें अपना पद छोड़ देना चाहिए। राहुल गांधी देश की जनता एवं सेना से माफी मांगे।

उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले से सिद्ध हो गया कि झूठ के पांव नहीं होते और जीत सदैव सत्य की होती है। कोर्ट ने साबित किया है कि राफेल में कोई धांधली नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सुप्रीमकोर्ट में राफेल सौदे को लेकर चार अलग अलग याचिका दायर हुई थी। मुख्य रूप से तीन विषय पर सवाल उठाए गए थे, तीनों आरोपों को सुप्रीमकोर्ट ने खारिज कर दिया और कहा है कि जांच की कोई जरूरत नहीं है। देश की जनता को गुमराह किया गया। दुर्भाग्यपूर्ण की बात है कि यह गलत प्रचार देश की बड़ी पार्टी एवं उसके अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया। राफेल पर कांग्रेस के आंकड़े गलत साबित हुए। उन्होंने कहा कि सच की एक आवाज होती है और झूठ के कई मुंह होते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने तात्कालिक फायदे के लिए झूठ का सहारा लिया था।

उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि आपने राफेल पर जितना झूठ जनता के सामने बोला उसके सूचना का स्रोत क्या था। 2007 में कांग्रेस की संप्रग सरकार ने डील की प्रक्रिया की शुरूआत की थी। 2007 से 2014 तक मनमोहन एवं सोनिया सरकार ने क्यों डील फाइनल नहीं कर पाई। देश की जनता जानना चाहती है कि वे डील क्यों नहीं कर पाए। इस दौरान रक्षा से संबंधित सभी मामलों को लटकाकर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया गया है, इसका जवाब राहुल गांधी को देना चाहिए।

सभी चोर एक साथ मिलकर चौकीदार को बोल रहे चोर

उन्होंने कहा कि सभी चोर एक साथ मिलकर चौकीदार को चोर बोल रहे हैं, मगर जनता कभी नहीं मानेगी। चौकीदार के भय के कारण यह झूठ बोला गया है। कांग्रेस काल्पनिक दुनिया में जी रही है। आज कांग्रेस पार्टी सुप्रीमकोर्ट पर भी सवाल खड़ा कर रही है। कांग्रेस के पास तथ्य थे तो वह सुप्रीमकोर्ट क्यों नहीं दिए। उन्हें पता था कि वह झूठ बोल रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.