विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti 2023: सुभाष चंद्र बोस के पोते पहुंचे कटक, नेताजी की मौत पर कही ये बात

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Mon, 23 Jan 2023 03:24 PM (IST)

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के मौके पर उनके पोते सुप्रियो बोस कटक पहुंचे और नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित ...और पढ़ें

नेताजी जयंती पर कटक पहुंचे उनके पोते सुप्रियो बोस
नेताजी जयंती पर कटक पहुंचे उनके पोते सुप्रियो बोस

जासं, कटक। आज पूरे देश में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनायी जा रही है। पूरा देश स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी के योगदान को याद कर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। हालांकि, इस बीच नेताजी के जन्म स्थान पर पहुंचे उनके पोते ने कहा है कि आज तक नेताजी की मृत्यु के रहस्य का उजागर नहीं हुआ है, जो दुख की बात है। इसके लिए कई बार जांच की गई, मगर सच्चाई अभी तक सामने नहीं आ पायी है। ऐसे में नेताजी की मृत्यु के रहस्य से पर्दा उठना चाहिए। यह पूरा देश जानना चाहता है कि आखिर नेताजी की मृत्यु कैसे और किस वजह से हुई है।

नेताजी के पोते ने कहा आज हो रही है गर्व की अनुभूति

जानकारी के मुताबिक, आज के दिन कटक स्थित नेताजी के जन्म स्थान पर उनके पोते सुप्रियो बोस पहुंचे और उन्‍हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर नेताजी कटक में पैदा हुए, यहीं पले-बढ़े और विश्व के जाने-माने नेता बने। आज उनके जन्मदिन पर इस तरह का माहौल देखकर काफी अच्छा लग रहा है। काफी गर्व भी महसूस हो रहा है।

लेकिन सिर्फ आज ही के दिन नहीं, बल्कि नेताजी को रोज याद करना चाहिए। स्वतंत्र भारत के लिए उनका योगदान निश्चित तौर पर काफी सराहनीय है। उनकी मौत के रहस्य को लेकर अभी तक केवल कमीशन पर कमीशन बैठाया गया है। उसके लिए काफी पैसा भी खर्च किया गया है। लेकिन सच्चाई सामने अभी तक नहीं आई है। नेताजी की मौत के रहस्य से पर्दा हटना चाहिए।

आखिरी कमीशन की रिपोर्ट को संसद में किया जाना चाहिए पेश

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 3 कमीशन बैठा कर घटना की जांच पड़ताल की है। आखिर के मनोज मुखर्जी कमिशन के द्वारा जो जांच की गई थी, उसकी रिपोर्ट को अभी तक संसद में पेश नहीं किया गया है। इस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए।

हालांकि, नेताजी फाउंडेशन ने नेताजी के द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली ऑस्टिन कार को कटक लाने के लिए जो मांग किया है उसके बारे में उन्होंने कहा कि, इस बारे में मुझे कुछ भी जानकारी नहीं है। लेकिन अगर वह कार उनकी है, तो फिर उसे निश्चित तौर पर कटक लाने की कोशिश की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें- ओडिशा में एक दिन में 9 दुष्कर्म और 8 हत्याएं, कहां है लोगों की सुरक्षा? भाजपा ने बीजद को घेरा