विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गंजाम में बाढ़ की तबाही: केंद्रीय दल ने लिया नुकसान का जायजा, आकलन रिपोर्ट के आधार पर तय होगी राहत राशि

By Shehnath RaiEdited By: Sanjeev Kumar
Published: Wed, 04 Nov 2026 06:46 PM (IST)

चक्रवात 'अर्णब' के कारण गंजाम जिले में आई भीषण बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

केंद्रीय दल ने पुरुषोत्तमपुर, हिंजिली, आसिका और धराकोट इलाकों में पहुंचकर जमीनी स्थिति देखी और बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।

केंद्रीय दल ने पुरुषोत्तमपुर, हिंजिली, आसिका और धराकोट इलाकों में पहुंचकर जमीनी स्थिति देखी और बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।

HighLights

  1. केंद्रीय टीम ने गंजाम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक दौरा किया।

  2. बाढ़ से सिंचाई, कृषि भूमि और ग्रामीण सड़कों को भारी नुकसान।

  3. आकलन रिपोर्ट के आधार पर पीड़ितों को मुआवजा और सहायता मिलेगी।

जासं, भुवनेश्वर। चक्रवात 'अर्णब' के कारण गंजाम जिले में आई भीषण बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए आठ सदस्यीय केंद्रीय अंतरमंत्रालयी टीम ने बुधवार को प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक दौरा किया। 
 
इस दौरान केंद्रीय दल ने पुरुषोत्तमपुर, हिंजिली, आसिका और धराकोट इलाकों में पहुंचकर जमीनी स्थिति देखी और बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।
 

सिंचाई और इंफ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान 

दक्षिणांचल राजस्व आयुक्त और गंजाम जिलाधिकारी की मौजूदगी में केंद्रीय टीम ने पुरुषोत्तमपुर ब्लॉक के आचुली व हांडिघर गांव और हीराधरबाटी सिंचाई परियोजना का निरीक्षण किया। 
 
टीम ने नदी तटबंधों, कृषि भूमि, लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं, ग्रामीण सड़कों, बिजली के खंभों और बागवानी फसलों को पहुंचे नुकसान की विस्तृत समीक्षा की।
 
इसके बाद दल ने आसिका मेडिकल, नवरत्नपुर गांव और धराकोट स्थित जानिबिली एनीकट पहुंचकर बाढ़ से हुई क्षति का जायजा लिया।
 

किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़ 

बाढ़ के कारण बड़े पैमाने पर फसलें नष्ट हो गई हैं और कई मुख्य सड़कें व मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। स्थानीय लोगों ने केंद्रीय टीम को बताया कि कृषि तबाह होने से उनकी आजीविका पर संकट गहरा गया है।
 
गंजाम जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि निरीक्षण और अंतिम आकलन के बाद नियमानुसार प्रभावितों को मुआवजा प्रदान किया जाएगा। 
 
केंद्रीय टीम की अंतिम रिपोर्ट के आधार पर ही प्रभावित क्षेत्रों के लिए केंद्रीय सहायता और पुनर्वास पैकेज की राशि तय होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।