पुलिस कांस्टेबल की मदद से ओडिशा से तेलंगाना और आंध्रप्रदेश खपाया जा रहा था 5 लाख का गांजा, 7 आरोपी गिरफ्तार

ओडिशा में कालीमेला पुलिस ने गुरुवार को मल्कानगिरी जिले में गांजे की तस्करी का भंडाफोड़ किया। इस वारदात में शामिल होने के आरोप में तेलंगाना के एक पुलिस कांस्टेबल सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 5 लाख का गांजा जब्त किया है।