बारंग में शराब कारोबारियों और पुलिस में संघर्ष, तीन गिरफ्तार
नगर के उपनगरीय इलाके, बांगर में पुलिस और शराब कारोबारियों के बीच शनिवार की रात जमकर संघर्ष हुआ।
By Edited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 04:35 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 10:37 AM (IST)
भुवनेश्वर, जेएनएन। नगर के उपनगरीय इलाके, बांगर में पुलिस और शराब कारोबारियों के बीच शनिवार की रात जमकर संघर्ष हुआ। हालात को काबू करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस द्वारा पकडे गए तीन 3 स्थानीय लोगों की रिहाई को लेकर रात करीब 11 बजे लोगों ने बारंग थाना का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया।
दरअसल, कालीपूजा प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर कमिश्नरेट पुलिस की ओर से कटक-भुवनेश्वर में शराब बंदी की घोषणा की गई थी। बावजूद इसके नगर के उपनगरीय इलाके, त्रिशुलिया में शराब बिक्री होने की खबर मिलने पर रात करीब नौ बजे पुलिस घटना स्थल पर तहकीकात को गई थी। सादे पोशाक में गए पुलिस दल पर अवैध रूप से शराब बेचने वालों ने अचानक हमला कर दिया। आत्मरक्षा के लिए पुलिस को हवाई फाय¨रग करनी पड़ी। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें