अब एक फोन कॉल पर मिलेगी ताजा मछली
मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर फिश ऑन व्हील योजना का शुभारंभ कर दिया है। राज्य सरकार के प्राणी व मत्स्य संपदा मंत्रालय यह सुविधा उपलब्ध कराएगी।
भुवनेश्वर, जेएनएन। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को केशरी सिनेमा हाउल के निकट चिल्का फ्रेश बिक्री केंद्र का उद्घाटन करते हुए ताजी मछली सप्लाई का शुभारंभ किया। इसे लेकर राजधानी में चिल्का फ्रेश के 12 आउट लेट हो गए हैं। सरकार ने राजधानी में 26 चिल्का फे्रश बिक्री केन्द्र खोलने का लक्ष्य रखा हुआ है। चिल्का फे्रश योजना के सफलता से उत्साहित सरकार ने राजधानी वासियों को एक और एक नई सौगात दी है। अब से राजधानी के लोग फोन कॉल पर फे्रश मछली पा सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर फिश ऑन व्हील योजना का शुभारंभ कर दिया है। राज्य सरकार के प्राणी व मत्स्य संपदा मंत्रालय यह सुविधा उपलब्ध कराएगी। इसकी जानकारी देते हुए प्राणी व मत्स्य संपदा मंत्री डॉ. दामोदर राउत ने कहा कि इस प्रकल्प के जरिए राजधानी के लोग ताजी मछली खा सकेंगे। उन्होंने कहा कि मछली के लिए हम इससे पहले आंध्रप्रदेश पर निर्भर रहा करते थे।
यह भी पढ़ें: शराबमुक्त घोषित हो ओडिशा