हाथियों के उत्पात से मयूरभंज के आठ गांवों में दहशत
ओडिशा के मयूरभंज जिले के करंजिया वन क्षेत्र अंतर्गत ररूआं ब्लॉक के करीब आठ गावों में पिछले तीन दिन से हाथियों ने उत्पात मचा रखा है।
जासं, भुवनेश्वर : ओडिशा के मयूरभंज जिले के करंजिया वन क्षेत्र अंतर्गत ररूआं ब्लॉक के करीब आठ गांवों में पिछले तीन से हाथियों ने उत्पात मचा रखा है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोगों ने जानमाल की सुरक्षा के लिए प्रशासन से मदद मांगी हैं।
बताया जाता है विगत 31 जुलाई की रात हाथियों का एक झुंड झारखंड की सीमा पार कर ररूआं ब्लॉकके जामुती गांव में घुसा और पांच घरों को तहस-नहस करने समेत वहां रखा अनाज खाने के बाद आसपास खेतों में खड़ी फसल को भी बर्बाद कर दिया। एक अगस्त को इन हाथियों ने झुमकापाल गांव का रुख किया तथा वहां दो घरों को नुकसान पहुंचाने के बाद जेठमा गांव में 6 घरों को तोड़कर धान चावल खा गए। ग्रामीणों की माने तो हाथियों ने गांव के समीप खेतों में खड़ी धान की फसल को भी बर्बाद किया है। हालांकि वन विभाग की तरफ से लोगों को हाथियों से सतर्क करने समेत इस झुंड की गतिविधि पर विभागीय कर्मचारी नजर रखे हुए हैं।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप