Move to Jagran APP

विज्ञान के प्रचार प्रसार को प्रयास: ओडिशा में खोले जाएंगे चार नए प्लानेटोरियम

ओडिशा में विज्ञान के प्रचार प्रसार के लिए चार नए प्लानेटोरियम बनाएं जाएंगे। वर्तमान समय में ओड़िशा में दो प्लानेटोरियम काम कर रहे हैं।

By Babita kashyapEdited By: Published: Sat, 03 Aug 2019 03:27 PM (IST)Updated: Sat, 03 Aug 2019 03:27 PM (IST)
विज्ञान के प्रचार प्रसार को प्रयास: ओडिशा में खोले जाएंगे चार नए प्लानेटोरियम
विज्ञान के प्रचार प्रसार को प्रयास: ओडिशा में खोले जाएंगे चार नए प्लानेटोरियम
भुवनेश्वर, जेएनएन। विज्ञान के प्रचार प्रसार के लिए ओड़िशा में और चार प्लानेटोरियम बनाए जाएंगे। ये प्लानेटोरियम गोपालपुर, केन्दुझर, बारीपदा एवं रायगड़ा में स्थापित किए जाएंगे। यह जानकारी शनिवार को विधानसभा में विज्ञान एवं कारीगरी मंत्री अशोक पंडा ने दी है।

विधायक सुधीर सामल के एक सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा है कि ओड़िशा में वर्तमान समय में दो प्लानेटोरियम काम कर रहे हैं और चार प्लानेटोरियम स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए 30 करोड़ रुपया खर्च होगा। गोपालपुर के लिए 9 करोड़ रुपया एवं अन्य 3 प्लानेटोरियम के लिए 7-7 करोड़ रुपया खर्च किया जाएगा। उसी तरह से मंत्री ने कहा कि विज्ञान के प्रति बच्चों को आकर्षित करने के लिए सभी जिलों में साइंस सेंटर बनाए जाएंगे। पहले चरण में 10 साइंस सेंटर खोला जाएगा। यहां उल्लेखनीय है कि विधायक सामल ने सवाल किया था कि राज्य में कितने प्लानेटोरियम हैं और कितने प्लानेटोरियम खोले जाने वाले हैं।

loksabha election banner

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.