विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha Politics: पूर्व BJP विधायक ने BJD को बताया पीठ में छुरा घोंपने वाली पार्टी, बोले- लोकसभा चुनाव में नहीं होगा गठबंधन

By Radheshyam Verma Edited By: Shashank Shekhar
Published: Mon, 25 Dec 2023 08:36 PM (IST)

बलांगीर जिला के पाटनागढ़ में आयोजित समारोह में पूर्व भाजपा विधायक कनक वर्धन सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया है। इस ...और पढ़ें

पूर्व BJP विधायक ने BJD को बताया पीठ में छुरा घोंपने वाली पार्टी, बोले- लोकसभा चुनाव में नहीं होगा गठबंधन
पूर्व BJP विधायक ने BJD को बताया पीठ में छुरा घोंपने वाली पार्टी, बोले- लोकसभा चुनाव में नहीं होगा गठबंधन

HighLights

  1. अटल बिहारी बाजपेई जयंती पर बोले पूर्व विधायक
  2. ओडिशा में BJP अपने बलबूते चुनाव मैदान में उतरेगी- पूर्व BJP विधायक

संवाद सूत्र, संबलपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती अवसर पर सोमवार को बलांगीर जिला के पाटनागढ़ में आयोजित समारोह में पाटनागढ़ के पूर्व भाजपा विधायक कनक वर्धन सिंहदेव ने बड़ा बयान देते हुए बताया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और बीजद का गठबंधन नहीं होगा।

पूर्व विधायक सिंहदेव ने बीजद को पीठ में छुरा घोंपने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि अगले साल ओडिशा में भाजपा अपने बलबूते चुनाव मैदान में उतरेगी और चुनाव जीतकर सरकार बनाएगी। उन्होंने बताया कि बीजद के साथ चुनावी गठबंधन इस बार संभव ही नहीं है।

लोकसभा चुनाव में BJP का 51 फीसद वोट पर फोकस

बताया गया है कि ओडिशा में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए इस बार 51 फीसद वोट पर फोकस किया जा रहा है। इसे लेकर रविवार की देर रात तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं के बीच चर्चा होने की जानकारी है।

ओडिशा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने मीडिया को देते हुए बताया कि वर्ष 2019 के मुकाबले इस बार भाजपा बेहतर स्थिति में है और वर्ष 2024 का चुनाव रिकॉर्ड जीत के साथ होगी। इसके लिए रणनीति बनाई जा रही है। इसके तहत लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए अलग अलग रणनीति बनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें: ओडिशा से अयोध्या के लिए पैदल निकले दो रामभक्त, रोजाना 40 किमी चल तय करेंगे 1250 KM की यात्रा; 22 जनवरी तक पहुंचने का लक्ष्य

भाजपा की 51 फीसद लोकप्रियता को वोट में तब्दील किया जाएगा। इसी को लेकर नए साल में प्रधानमंत्री मोदी समेत गृहमंत्री शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं का ओडिशा दौरा संभव है।

ये भी पढ़ें: महानदी से मिली 8 प्राचीन अष्टधातु निर्मित नाग मूर्तियां, मंदिर में किया गया स्थापित; ग्रामीणों का दावा- नदी में 16 मंदिर डूबे

ये भी पढ़ें: Odisha Crime: कुकर्म का मामला... 7वीं की छात्र से कर रहा था जबरदस्ती, बच्चे ने घर बताने की धमकी दी तो दे दी खौफनाक सजा