Move to Jagran APP

मौसम विभाग का पूर्वानुमान: कल तक ओडिशा को अलविदा कह देगा मानसून

मौसम विभाग के पूर्वानुमान (Meteorological Department) के अनुसार रविवार को ओडिशा के अधिकांश इलाकों से मानसून (Monsoon in Odisha) लौट जाएगा सितम्बर अंतिम सप्ताह से ही देश से दक्षिण-पश्चिम मानसूनी वायु के जाने की प्रक्रिया शुरु हो गई है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 01:02 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 01:02 PM (IST)
मौसम विभाग का पूर्वानुमान: कल तक ओडिशा को अलविदा कह देगा मानसून
रविवार तक ओडिशा को अलविदा कह देगा मानसून

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। राज्य में मानसून रविवार तक अलविदा कह देगा। स्थानीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान करते हुए कहा है कि रविवार तक प्रदेश के अधिकांश इलाके से मानसून लौट जाएगा और फिर पूरे प्रदेश को अलविदा कर देगा। हालांकि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र वर्तमान समय में 200 किमी. की दूरी पर सक्रिय है। यह उत्तर-उत्तरपूर्व दिशा में गति कर रहा है और आज सागर-द्वीपपुंज एवं बांग्लादेश  के खेपुपारा में सुंदरवन इलाके को पार करने की सम्भावना है। 

loksabha election banner

 इसके प्रभाव से उत्तर ओडिशा के तटीय जिले मयूरभंज, ढेंकानाल, केन्दुझर जिले में हल्की बारिश होने की 

सम्भावना है। 25 अक्टूबर से सम्बलपुर, झारसुगुड़ा, मयूरभंज, केन्दुझर तथा सुन्दरगड़ आदि जिले से 

मानसून प्रस्थान करेगा। इसके बाद एक दो दिन में पूरे राज्य से मानसून चले जाने की जानकारी भुवनेश्वर 

मौसम विभाग की तरफ से दी गई है। सितम्बर अंतिम सप्ताह से ही देश से दक्षिण-पश्चिम मानसूनी वायु के 

जाने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। इस बार ओडिशा से मानसूनी वायु के लौटने की प्रक्रिया देरी से शुरु हो रही  है। 

सामान्य रूप से राज्य में अक्टूबर 10 से 15 तारीख के बीच मानसूनी वायु का वापस लौटना शुरु होता है। 

किन्तु इस साल यह प्रक्रिया 10 दिन बाद शुरु होने की जानकारी स्थानीय मौसम विभाग के निदेशक 

एच.आर.विश्वास ने कही है। उन्होंने कहा है कि राज्य से मानसून के जाने के बाद आसमान साफ रहेगा। 

वायुमंडल में आर्द्रता धीरे-धीरे कम होने के साथ ही तापमान में भी 1 से 2 डिग्री तक गिरवाट आएगी। सुबह

के समय थोड़ी ठंड अनुभूत होगी। हालांकि ठंड इस बार देरी से आने की बात उन्होंने कही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.