विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुरी जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के हस्तक्षेप से पंजाब की असमय रथ यात्रा टली, अब 16 जुलाई को होगी

Published: Wed, 20 May 2026 05:49 PM (IST)

पुरी जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद पंजाब के फिरोजपुर में 23 मई को होने वाली असमय रथ यात्रा ...और पढ़ें

पुरी मंदिर के हस्तक्षेप से पंजाब की असमय रथ यात्रा टली, अब 16 जुलाई को होगी

पुरी मंदिर के हस्तक्षेप से पंजाब की असमय रथ यात्रा टली, अब 16 जुलाई को होगी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। पंजाब के फिरोजपुर में प्रस्तावित असमय रथ यात्रा को आखिरकार टाल दिया गया है। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के कड़े हस्तक्षेप के बाद फिरोजपुर जिला प्रशासन और स्थानीय मंदिर समिति ने यह फैसला लिया। अब रथ यात्रा 23 मई के बजाय पारंपरिक तिथि 16 जुलाई को निकाली जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, फिरोजपुर कैंट स्थित जगन्नाथ मंदिर समिति ने बुधवार को जिला प्रशासन के साथ बैठक के बाद आयोजन स्थगित करने पर सहमति जताई। जिला कलेक्टर ने इस संबंध में पुरी मंदिर प्रशासन को पत्र भेजकर नई तिथि की जानकारी भी दी है।

दरअसल, इंटरनेट मीडिया पर 23 मई को रथ यात्रा निकाले जाने के पोस्ट वायरल होने के बाद ओडिशा में श्रद्धालुओं और मंदिर प्रशासन ने आपत्ति जताई थी। इसे धार्मिक परंपराओं के खिलाफ बताया गया।

अरविंद पाढ़ी ने फिरोजपुर प्रशासन को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा एक पवित्र परंपरा है, जिसे तय धार्मिक विधि-विधान और निर्धारित तिथि पर ही आयोजित किया जाना चाहिए।

पुरी मंदिर प्रशासन की आपत्ति के बाद पंजाब प्रशासन और स्थानीय मंदिर समिति ने परंपरा का सम्मान करते हुए कार्यक्रम को टालने का निर्णय लिया।