विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहले दिलासा फिर गाली गलौज... महिला संग बदसलूकी के जुर्म में ओडिशा के कृषि मंत्री के खिलाफ FIR, बेटे के सामने दी भद्दी गाली

Published: Thu, 08 Feb 2024 02:50 PM (IST)

एक महिला संग आठगड़ के विधायक व कृषि मंत्री रणेंद्र प्रताप स्वाइं की बदसलूकी का मामला थाने में दर्ज हुआ ...और पढ़ें

महिला संग कृषि मंत्री के दुर्व्‍यवहार के खिलाफ थाने में शिकायत।
महिला संग कृषि मंत्री के दुर्व्‍यवहार के खिलाफ थाने में शिकायत।

संवाद सहयोगी, कटक। आठगड़ बीजू जनता दल कार्यालय में एक महिला के साथ आठगड़ के विधायक व कृषि मंत्री रणेंद्र प्रताप स्वाइं बदसलूकी करने की शिकायत आठगड़ थाने में की गई है। दूसरी ओर शिकायत करने वाली महिला के बेटे के खिलाफ भी अनुसूचित जाति और जनजाति कानून के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

मंत्री ने सबसे सामने दिया था नौकरी का आश्‍वासन

मिली जानकारी के अनुसार, खुंटूनी थाना अंतर्गत धुरुषिआ पंचायत गोपाल प्रसाद गांव की संयुक्ता राउत और उनके बेटे टुकुना राउत आठगड़ बीजू जनता दल कार्यालय किसी बात को लेकर गुहार लगाने के लिए गए थे। महिला का बड़ा बेटा आरती स्टील कारखाना में श्रमिक के तौर पर काम करता था।

ऐसे में लगभग डेढ़ साल पहले सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई थी। बेटे की मौत के वक्‍त मंत्री श्री स्वाइं उस महिला के घर जाकर उन्हें दिलासा दिया था।

इसके साथ-साथ उनके छोटे बेटे को उसी कंपनी में श्रमिक के तौर पर नियुक्ति देने के लिए भी भरोसा दिया था, लेकिन उस भरोसे के डेढ़ साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी उन्हे वहां नौकरी नहीं मिली है।

मंत्री रणेंद्र प्रताप स्वाइं ने महिला संग की बदसलूकी

इसे लेकर वह मंत्री श्री स्वाइं से मिलना चाहते थे, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। ऐसी स्थिति में वह मंत्री से भेंट करने के लिए अपने मां के साथ बीजू जनता दल कार्यालय में पहुंचे थे, लेकिन वहां पर मंत्री श्री स्वाइं ने बेटे के सामने उस महिला को भद्दी गाली दी।

अश्लील भाषा में मंत्री के गाली गलौज करने पर बेटे ने इसका विरोध किया। ऐसे में वहां पर मौजूद बीजू जनता दल के कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई कर दी, जिसको लेकर महिला संयुक्ता राउत ने आठगड़ थाना में शिकायत की है।

बेटे पर ऊपर से अलग मामला दर्ज

दूसरी ओर बीजू जनता दल कार्यालय में गाड़ी को साइड में रखने की बात को लेकर महिला के बेटे टुकुना राउत के खिलाफ राधाबल्लभपुर गांव के शंकर सेठी के बेटे टुना सेठी ने थाने में शिकायत की है।

टुना के साथ टुकुना जात-पात के आधार पर गाली-गलौज करने की बात शिकायत में दर्शाया गया है, जिसके चलते पुलिस ने अनुसूचित जाति जनजाति कानून के तहत मामला दर्ज किया है।

दो अलग-अलग मामला दर्ज किए जाने की जानकारी थाना अधिकारी अनिरुद्ध मुदुली ने मीडिया को दी है। संयुक्ता राउत की शिकायत के आधार पर जांच शुरू हुई है।

यह भी पढ़ें: 'PM मोदी OBC पैदा नहीं हुए थे...', राहुल गांधी ने जाति को लेकर साधा निशाना, BJP और BJD के बीच अंतर भी बताया

यह भी पढ़ें: नदी से बालू उठाने पर लगा प्रतिबंध हटाया गया: सुबह 7 से रात 9 बजे तक बालू परिवहन पर लगी पाबंदी: उल्लंघन करने पर कार्रवाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।