SI सब इंस्पेक्टर पेपर लीक मामले में ED का बड़ा एक्शन, ओडिशा-बंगाल में 12 ठिकानों पर छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रश्नपत्र घोटाले की जांच तेज करते हुए ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 12 ठिकानों पर छापेमारी ...और पढ़ें

पेपर लीक मामले में ED का बड़ा एक्शन
HighLights
ईडी ने ओडिशा-बंगाल में 12 ठिकानों पर छापेमारी की।
प्रश्नपत्र घोटाले में महत्वपूर्ण दस्तावेज और उपकरण जब्त।
धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत जांच जारी।
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। एसआइ सब इंस्पेक्टरप्रश्नपत्र घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कार्रवाई तेज कर दी है। जांच एजेंसी ने पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा में सिलिकॉन टेक लैब, पंचसॉफ्ट टेक्नोलॉजी और पीएसआईएल इंटरनेशनल से जुड़ी कंपनियों व व्यक्तियों के 12 जगह पर छापेमारी की।
इस दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और विभिन्न रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं। ईडी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामले की जांच कर रही है।
आरोप है कि परीक्षार्थियों को 15 से 30 लाख रुपये तक लेकर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का प्रलोभन दिया गया था। जांच के दौरान कुछ ऐसी कंपनियों और व्यक्तियों की भूमिका भी सामने आई है, जिनकी पहले जांच एजेंसियों की नजर में संलिप्तता नहीं आई थी। ईडी अब इनकी भूमिका और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की पड़ताल कर रही है।
धन के स्रोत का पता लगा रही ईडी
इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) पहले से ही जांच कर रहा है। वहीं, ईडी का मुख्य फोकस घोटाले से जुड़े आर्थिक लेनदेन, धन के स्रोत और उससे अर्जित रकम के संभावित उपयोग का पता लगाने पर है। जांच एजेंसी यह भी पता लगाने में जुटी है कि प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के नाम पर वसूली गई रकम किन-किन माध्यमों से स्थानांतरित की गई।
इसके अलावा ओपीआरबी और अन्य कंपनियों से जुड़े कुछ व्यक्तियों की संभावित भूमिका की भी जांच की जा रही है। ईडी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस मामले में अन्य कंपनियों और व्यक्तियों की कितनी संलिप्तता है। जांच आगे बढ़ने के साथ ही मामले में और खुलासे होने की संभावना है।
