चिलिका में डलफिन मछलियों की संख्या पहुंची 155
चिलिका में डलफिन मछलियों की संख्या में इस साल इजाफा हुआ है।
जासं, भुवनेश्वर : चिलिका में डलफिन मछलियों की संख्या में इस साल इजाफा हुआ है। गुरुवार को हुई गणना से पता चला है कि चिलिका में वर्तमान समय में 155 डलफिन है जो कि वर्ष 2017 की तुलना में 34 ज्यादा है। 2016 में यहां 145 डलफिन थी जबकि 2017 में यह संख्या और घटकर 121 हो गई थी। वहीं दूसरी तरफ पांच प्रजाति की समुद्री घास भी चिलिका में होने की बात सामने आने के अलावा दो प्रजाति के समुद्री जीव भी यहां देखे गए हैं। चिलिका के वासस्थली में समस्या होने से 1985 से कोई समुद्री जीव यहां नहीं दिख रहा था। हाल ही में चिंगुड़ी घेरी को हटाए जाने के बाद पाटनासी, कुमारपुर इलाके में ये समुद्री जीव देखे गए हैं। यहां पर मोटी-मोटी समुद्री घास है एवं मछली पकड़ने वालों से भी यह इलाका प्रभावित नहीं होता है। 19 टीम के जरिए चिलिका में यह वाíषक सर्वेक्षण किया गया था। इसमें चिलिका विकास अधिकारी, चिलिका वन्य प्राणी अधिकारी, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ सरकारी अधिकारी, स्थानीय सिविल सोसायटी के सदस्य शामिल थे।