विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DRDO ने 48 घंटे में किए बैक-टू-बैक 3 फ्लाइट टेस्ट, दुश्मनों की बैलिस्टिक मिसाइलों का अब हवा में ही होगा खात्मा

By Lava PandayEdited By: Shashank Baranwal
Published: Sat, 13 Jun 2026 09:49 AM (GMT+05:30)

डीआरडीओ ने 10 और 11 जून 2026 को मल्टी-लेयर्ड बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस और मध्यम दूरी की एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. डीआरडीओ ने मल्टी-लेयर्ड बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस का सफल प्रदर्शन किया।

  2. भारत अब ICBM रोकने में सक्षम चुनिंदा देशों में शामिल हुआ।

  3. नौसेना की मध्यम दूरी की एंटी-शिप मिसाइल का भी सफल परीक्षण।

संवाद सहयोगी, बालेश्वर। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने राष्ट्र की रक्षा तैयारियों को और अधिक मजबूत करते हुए, दुश्मन के हर प्रकार के संभावित खतरों से निपटने में सक्षम कई महत्वपूर्ण तकनीकों का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया है।

इस क्रम में 10 और 11 जून 2026 को लगातार 3 फ्लाइट टेस्ट किए गए जिनका उद्देश्य लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलो के विरुद्ध मल्टी लेयर्ड डिफेंस और मध्यम दूरी की एंटी शिप क्षमता को प्रदर्शन करना था।

इस दौरान मल्टी लेयर्ड बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस (बी एम डी) क्षमता का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया गया जिसमें इंटरसेप्टर मिसाइलों ने अपने निर्धारित लक्ष्यों को सफलतापूर्वक भेद दिया।

इन सिस्टम को मिसाइल से जुड़े नए खतरों का सामना करने के लिए आधुनिक तकनीकों के साथ डिजाइन और विकसित किया गया है। इन परीक्षणों ने भारत को उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल कर दिया है जिनके पास अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों (आईसीबीएम) तक को रोकने की क्षमता वाली बी एम डी प्रणाली मौजूद है।

साथ ही नौसेना की मध्यम दूरी की एंटी शिप मिसाइल (एन ए एस एम- एम आर) का पहला फ्लाइट टेस्ट भी सफलतापूर्वक किया गया है। इन परीक्षणों का अवलोकन डीआरडीओ और रक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया।

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने इन महत्वपूर्ण तकनीकों के सफल प्रदर्शन के लिए डीआरडीओ को बधाई दिया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार सिंह ने इन परीक्षणों की बारीकी से निगरानी की और डीआरडीओ तथा इंडस्ट्री के सम्मिलित प्रयासों की सराहना किए थे।

यह भी पढ़ें- ओडिशा सरकार का बड़ा फैसला, केजी से पीजी तक की शिक्षा अब पूरी तरह मुफ्त

यह भी पढ़ें- '2036 तक विकसित ओडिशा बनाने का रोडमैप तैयार', 2 साल की रिपोर्ट कार्ड पेश कर बोले CM मोहन माझी