धमर्ेंद्र प्रधान ने किया कामन सर्विस सेंटर का दौरा
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने रविवार क
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने रविवार को भुवनेश्वर के पलस्पल्ली में स्थित कामन सर्विस सेंटर का दौरा किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) बहुत ही अच्छा काम कर रहा है। यह केंद्र कई प्रकार की सेवाएं दे रहा है। भारत सरकार या राज्य सरकार या फिर बाजार में उपलब्ध कई प्रकार की सेवाओं जैसे एलइडी बल्ब, सैनिटरी नैपकिन, स्त्री स्वाभिमान के ब्राड जैसी सर्विस भी आज यह देने लगा है जो इसकी बड़ी उपलब्धि है। वैसे सामान्य लोगों को जो बड़े बाजार में नहीं पहुंच पाते, उस इलाके में डिजिटल सुविधाएं देने का काम सीएससी कर रहा है। उन्होंने कहा कि इससे तमाम नौजवानों को रोजगार मिलता है। उन्होंने कहा कि सीएससी ओडिशा में भी अच्छा काम कर रहा है। यह डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत मिशन मोड परियोजनाओं में से एक है। यह देश के ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में नागरिकों को आवश्यक सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं, सामाजिक कल्याण योजनाओं, स्वास्थ्य देखभाल, वित्तीय, शिक्षा और कृषि सेवाओं के वितरण आदि के छेत्र में बेहतर काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि नोटबंदी के समय भी सीएससी ने बेहतर काम किया था। उस समय देश भर में सीएससी पांच से 6 हजार था जो आज बढकर देश में11 हजार तक पहुंच गया है। आज यह समाज में विश्वसनीय संस्था बन गया है।