पाईक रेजीमेंट की स्थापना करे सरकार : अशोक
पाईक विद्रोह की 200 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाये जाने के बाद अब निखिल ओडिशा पाईक संघ ने सरकार से पाईक रेजीमेंट बनाने की मांग की है।
जासं, भुवनेश्वर : पाईक विद्रोह की 200 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाये जाने के बाद अब निखिल ओडिशा पाईक संघ ने सरकार से पाईक रेजीमेंट बनाने की मांग की है। संघ के राज्य अध्यक्ष अशोक कुमार पालटा¨सह ने कहा कि केंद्र सरकार ने पाईक संग्राम को देश का पहला स्वतंत्रता संग्राम माना तथा राज्य एवं नई दिल्ली में कई आयोजन किए गये मगर आज भी इतिहास में इसे लेकर कोई संशोधन नहीं किया गया है। पाईक वीरों के समर कला कौशल के विकास के लिए आवश्यक पाईक अखाड़ा अकादमी की प्रतिष्ठा नहीं की गई। उन्होंने ने कहा है कि प्रधानमंत्री के आगामी ओडिशा दौरे के समय देश में स्वतंत्र पाईक रेजीमेंट स्थापना की मांग उठाई जाएगी। अगर हमारी मांग पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आगामी दिनों में पाईक वीर आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।