ट्रेन हादसे में घायल लोगों के जल्द ठीक होने की कामना
भुवनेश्वर : हीराखंड एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना पर दुख प्रकट करते हुए भुवनेश्वर जिला भाजपा महिल
By Edited By: Published: Tue, 24 Jan 2017 12:14 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jan 2017 12:14 PM (IST)
भुवनेश्वर : हीराखंड एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना पर दुख प्रकट करते हुए भुवनेश्वर जिला भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से सोमवार को श्रीराम मंदिर परिसर में दीपदान कर मृतक यात्रियों के परिवार के प्रति संवेदना तथा घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की गई। भाजपा जिला महिला मोर्चा नेता प्रियदर्शनी के नेतृत्व में आयोजित दीपदान कार्यक्रम में महिला मोर्चा की तमाम पदाधिकारी एवं कर्मी के साथ कविता लेंका, काननबाला पटनायक, पद्मजा देवता, स्मृति पटनायक, नियति गिरी, जयंती पडियारी, विजयलक्ष्मी महापात्र, मानसीमंजरी राय आदि ने मृत यात्रियों के परिवार के प्रति गहरा दुख प्रकट किया है। इसके साथ घायल यात्रियों के जल्द ठीक होने की भगवान श्रीराम के सामने दीप जलाकर प्रार्थना की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें