डीएवी में एक भारत, श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम आयोजित
भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के एक भारत, श्रेष्ठ भारत राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम डीएवी स्कूल चंद्रशेखरपुर में आयोजित किया गया।
जासं, भुवनेश्वर : भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के एक भारत, श्रेष्ठ भारत राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम डीएवी पब्लिक स्कूल, चंद्रशेखरपुर भुवनेश्वर में आयोजित किया गया। इसमें छात्रों ने भाषा के जरिए राष्ट्रीय एकता फैलाने के लिए विभिन्न भारतीय भाषाओं में पोस्टर मे¨कग, वाद-विवाद, पुस्तक समीक्षा, नृत्य संख्या जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। छात्रों को अपनी मातृभाषा के अलावा अन्य भाषाओं के सम्मान का प्रतिज्ञा करने का वचन भी दिया गया था। प्राचार्य डॉ. केसी सतपथी, समन्वयक इंदिरा भट्टाचार्य, अकादमिक पर्यवेक्षकों सहित भाषा शिक्षकों ने सीबीएसई राष्ट्रव्यापी निगरानी के इस अद्वितीय कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला।