Move to Jagran APP

Cyclone Fani: लैंडफाल के बाद फानी का कहर, तेज हवा और बारिश मचा रही है भयंकर तबाही

Cyclone Fani लैंडफाल के बाद फानी समुद्री इलाके में कहर बरपा रहा है। तेज हवा चल रही है और भीषण बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अभी यह स्थिति 4 से 5 घंटे तक जारी रहेगी।

By BabitaEdited By: Published: Fri, 03 May 2019 12:35 PM (IST)Updated: Fri, 03 May 2019 12:40 PM (IST)
Cyclone Fani: लैंडफाल के बाद फानी का कहर, तेज हवा और बारिश मचा रही है भयंकर तबाही
Cyclone Fani: लैंडफाल के बाद फानी का कहर, तेज हवा और बारिश मचा रही है भयंकर तबाही

भुवनेश्वर, जेएनएन। Cyclone Fani बंगाल की खाड़ी में बने समुद्री तूफान फानी ने पुरी शहर के पास लैंडफाल किया है। मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के मुताबिक लैंडफाल के बाद भी समुद्री इलाके में यह तूफान कहर बरपा रहा है। 175 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से जहां हवा चल रही है वहीं भीषण बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो यह स्थिति अभी 4 से 5 घंटा तक जारी रहेगी। चक्रवाती तूफान पुरी में भयंकर तबाही मचा रहा है। पुरी कोणार्क मेरा इन ड्राइव में हजारों की संख्या में पेड़ उखड़ कर गिर गए हैं। पुरी शहर के अंदर भी कई पेड़ों के उखड़ जाने की सूचना है। चक्रवाती तूफान फानी की वजह से चल रही तेज हवाओं के गर्जन से राजधानी वासी भी सहम गए हैं।

loksabha election banner

समुद्र पूरी तरह से अशांत है। समुद्र में ऊंची ऊंची लहरें उठ रही हैं। चक्रवाती तूफान फोनी नहीं जब लैंड कर रहा था उस समय पुरी में हवा की गति 175 किलोमीटर प्रति घंटा थी। पूरी की ही तरह जगतसिंहपुर एवं केंद्रपाड़ा तथा गोपालपुर में फोनी तबाही मचा रहा है। यहां पर 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ भारी से भारी बारिश हो रही है। मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक मात्र 40% ही तूफान ने लैंड किया हुआ है। पुरी शहर में रहने वाले लोगों में भय का माहौल बना हुआ है खासकर समुंद्र के अशांत रहने से लोगों में दहशत का माहौल है। पुरी से तूफान की दिशा खुर्दा भुवनेश्वर कटक भद्रक बालेश्वर होते हुए बांग्लादेश जाने का अनुमान लगाया गया है।

 

विशेष राहत आयुक्त विष्णुपद सेठी ने कहा है कि वर्तमान समय में चक्रवाती तूफान कि पुरी में स्थल भाग से टकराने की प्रक्रिया चल रही है जो कि करीबन 3 घंटे से अधिक समय तक चलेगी। ऐसे में वर्तमान समय में तटीय इलाकों में 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है, हवा की गति और तेज हो सकती हैं। खासकर पुरी के तट इलाके में हवा की गति 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को पार कर सकती हैं। भुवनेश्वर मौसम विभाग केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 8 बजे से लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू हुई है जो कि 3 घंटे तक चलेगी।

लैंडफाल होते ही समुद्र पूरी तरह से अशांत हो गया है। समुद्र में बड़ी-बड़ी लहरें उठ रही हैं। भारी बारिश पूरे राज्य में हो रही है। कई जगहों पर पेड़ उखड़ कर गिर गए हैं। कुछ जगहों पर घरों के छप्पर उड़ गए हैं। राजधानी भुवनेश्वर में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान किया गया है। हालांकि अभी तक कहीं से किसी प्रकार के धन जीवन की हानि होने की सूचना नहीं मिली है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.