कटक में आबकारी विभाग की बड़ीकार्रवाई: 940 लीटर अवैध शराब और 13,100 लीटर पोच जब्त, ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार
कटक जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब निर्माण और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी ...और पढ़ें

इस अभियान के तहत दलुआ, कंसार, बाउंश टांगर, कंडाउली, हाथीटोप तथा मठनाल गांवों में कार्रवाई की गई।
HighLights
कटक में आबकारी विभाग ने चलाया व्यापक छापेमारी अभियान।
940 लीटर अवैध शराब और 13,100 लीटर पोच जब्त।
42 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।
संस, कटक। कटक जिले में अवैध शराब के निर्माण और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ आबकारी विभाग ने शुक्रवार को एक व्यापक छापेमारी अभियान चलाया।
इस कार्रवाई के दौरान विभाग ने भारी मात्रा में अवैध मिलावटी शराब, पोच और ब्राउन शुगर बरामद किया है। इस दौरान एक नशा तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।
कटक जिला आबकारी अधीक्षक करुणा शंकर तिवारी और आठगड़ डीएसई की प्रत्यक्ष निगरानी में आबकारी और वन विभाग की संयुक्त टीम ने खुंटुनी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों और आसपास के जंगलों में दबिश दी।
इस अभियान के तहत दलुआ, कंसार, बाउंश टांगर, कंडाउली, हाथीटोप तथा मठनाल गांवों में कार्रवाई की गई।
इस छापेमारी के दौरान अवैध रूप से तैयार की गई 940 लीटर मिलावटी शराब और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला 13,100 लीटर पोच बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के उत्पादन और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
एक अन्य कार्रवाई में कटक जिला आबकारी विभाग की मोबाइल यूनिट ने रिंग रोड स्थित मैरिटाइम म्यूजियम के सामने छापेमारी की।
इस दौरान टीम ने 42 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त करते हुए सौभाग्य रंजन दास नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
आबकारी अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए निगरानी और ताबड़तोड़ छापेमारी तेज कर दी गई है।
