क्राइम ब्रांच ने शुरू की खुर्दा भाजपा नेता मंगुली जेना हत्या की जांच
खुर्दा में भाजपा नेता मंगुली जेना हत्या मामले में जांच क्राइम ब्रांच को सौप दी गई मंगुली जेना की रविवार रात हत्या हो गई थी।
By BabitaEdited By: Published: Tue, 16 Apr 2019 03:07 PM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 03:07 PM (IST)
भुवनेश्वर, जेएनएन। कार्यकारी पुलिस महानिदेशक वी के शर्मा ने भाजपा नेता मंगुली जेना हत्या मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। इस जांच की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच के डीएसपी प्रमोद रथ को दी गई है। क्राइम ब्रांच ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि रविवार देर रात को खुर्दा में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक भाजपा नेता 9 नंबर जोन मंडल के अध्यक्ष थे। उनका घर टांगी ब्लॉक के बड़पोखरिया पंचायत इलाके में है। इस हत्याकांड में बीजू जनता दल के नेताओं का हाथ होने का आरोप भारतीय जनता पार्टी की तरफ से लगाते हुए अभियुक्त को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग में भाजपा नेताओं ने खुर्दा टाउन थाना के सामने धरना देने के साथ ही पार्टी की तरफ से खुर्दा बंद पालन किया गया था।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रात करीबन 12 बजे पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी के विधायक उम्मीदवार कालूचरण खंडायत के घर पर चर्चा हो रही थी इसी समय दो अभियुक्त बाइक से आए और दो राउंड गोली चला कर फरार हो गए। गोली लगने के बाद भाजपा कार्यकर्ता उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए यहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की क्राइम ब्रांच जांच हो ने के बाद सच्चाई सामने आने का की कार्यकारी पुलिस डीजी ने कही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें