कल्याण योजनाओं के निवेश में ओडिशा का प्रदर्शन बेहतर
संसू, भुवनेश्वर : प्रति व्यक्ति आय के मामले में पीछे होने के बावजूद ओडिशा विभिन्न विकास कार्य में निवेश के क्षेत्र में देश के कई राज्यों से आगे है।
संसू, भुवनेश्वर : प्रति व्यक्ति आय के मामले में पीछे होने के बावजूद ओडिशा विभिन्न विकास कार्य में निवेश के क्षेत्र में देश के कई राज्यों से आगे है। रे¨टग एजेंसी क्रिसिल द्वारा प्रकाशित स्टेट्स ऑफ ग्रोथ-20 रिपोर्ट में दर्शाया गया है कि सड़क और पुल निर्माण के क्षेत्र में ओडिशा देश में प्रथम राज्य बना हुआ है। जलसेचन के क्षेत्र में ओडिशा देश के प्रथम 3 राज्यों में शुमार है। स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश के मामले में भी राज्य की स्थिति संतोषजनक कही जा सकती है। केवल शिक्षा के मामले में खर्च को लेकर ओडिशा अन्य राज्यों से पीछे दिख रहा है। हालांकि इसके चलते वित्तीय घाटे को लेकर राज्य की स्थिति बिगड़ी है। सन 2016-17 में प्रदेश का वित्तीय घाटा 2.5 फीसद था जो वर्ष 2017-18 में बढकर 3.5 फीसद हो गया है। यह स्थिति विभिन्न कल्याण योजनाओं में अधिक धनराशि खर्च करने की वजह से हुई बताई जा रही है। हालांकि संतोष की बात यह है कि उपभोक्ता मुद्रा स्थिति इस समय सीमा के दौरान कम हुई है। इसका मतलब है कि राज्य के उपभोक्ताओं द्वारा प्रयुक्त सामग्री की दर राज्य में इस समय के दौरान कम हुआ है।