Move to Jagran APP

Coronavirus Odisha Update: ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 3535 नए मामले, 44 लोगों की मौत

Odisha Coronavirus News Update ओडिशा में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3535 नए मरीज सामने आये हैं और 44 संक्रमितों की मौत दर्ज की गई है। खुर्दा जिले से सर्वाधिक 533 लोग हैं जबकि जाजपुर जिले से 348 मरीजों की पुष्टि हुई है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Wed, 16 Jun 2021 12:19 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jun 2021 12:19 PM (IST)
Coronavirus Odisha Update: ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 3535 नए मामले, 44 लोगों की मौत
ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 3535 नए मरीज

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 3535 नए मामले सामने आने के साथ ही 44 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। नए संक्रमित मरीजों में 2016 क्वारेनटाइन से हैं जबकि 1519 स्थानीय लोग संक्रमित हुए हैं। राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 3535 नए संक्रमित मरीजों में से खुर्दा जिले से सर्वाधिक 533 लोग हैं जबकि जाजपुर जिले से 348, कटक जिले से 320 लोग संक्रमित हुए हैं।

loksabha election banner

इसके अलावा अनुगुल जिले से 207, बालेश्वर जिले से 296, बरगड़ जिले से 86, भद्रक जिले से 184, बलांगीर जिले से 18, बौद्ध जिले से 52, देवगड़ जिले से 25, ढेंकानाल जिले से 56, गजपति जिले से 27, गंजाम जिले से 26, जगतसिंहपुर जिले से 90, झारसुगुड़ा जिले से 12, कालाहांडी जिले से 35, कंधमाल जिले से 56, केन्द्रापड़ा जिले से 104, केन्दुझर जिले से 92, कोरापुट जिले से 56, मालकानगिरी जिले से 68, मयूरभंज जिले से 153, नवरंगपुर जिले से 85, नयागड़ जिले से 95, नुआपड़ा जिले से 15, पुरी जिले से 187, रायगड़ा जिले से 73, सम्बलपुर जिले से 39, सोनपुर जिले से 39, सुन्दरगड़ जिले से 76 तथा स्टेटपुल में 82 लोग संक्रमित हुए हैं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में आज 44 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। इसमें खुर्दा जिले से सर्वाधिक 5 लोग हैं जबकि गंजाम जिले से 4, कालाहांडी जिले से 4, पुरी जिले से 4, कटक जिले से 3, जगतसिंहपुर जिले से 3, रायगड़ा जिले से 3, सुन्दरगड़ जिले से 3 लोगों की मौत हुई है। उसी तरह से बरगड़ जिले से 2, मयूरभंज जिले से 2, बौद्ध जिले से 2, ढेंकानाल जिले से 1, गजपति जिले से 1, कंधमाल जिले से 1, केन्दुझर जिले से 1, नुआपड़ा जिले से 1, सम्बलपुर जिले से 1 संक्रमित मरीज की मौत हुई है।

गौरतलब है कि प्रदेश में 3535 नए मामले के साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 8 लाख 63 हजार 61 तक पहुंच गुई है। हालांकि इसमें से 8 लाख 11 हजार 780 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 47 हजार 796 लोगों का इलाज चल रहा है। 44 लोगों को मिलाकर प्रदेश में अब तक 3432 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.