Coronavirus Odisha Update: ओडिशा में 1389 नए मामले, 2.93 लाख पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
Odisha Coronavirus News Update ओडिशा में 1389 नए मरीजों की पुष्टि के बाद राज्य में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 293214 तक पहुंच चुका है। राज्य में अब तक कुल 46 लाख 45 हजार 192 लोगों का कोविड टेस्ट हो चुका है।
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 1389 नए मामले सामने आने के साथ ही नौ संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। नए संक्रमित मरीजों में 798 क्वारंटाइन से हैं जबकि 591 स्थानीय लोग संक्रमित हुए हैं।
राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नए संक्रमित मरीजों में खुर्दा जिले से 142, अनुगुल जिले से 69, बालेश्वर जिले से 59, बरगड़ जिले से 71, भद्रक जिले से 52, बलांगीर जिले से 70, बौद्ध जिले से 7, कटक जिले से 101, देवगड़ जिले से 9, ढेंकानाल जिले से 20, गजपति जिले से 4, गंजाम जिले से 11, जगतसिंहपुर जिले से 53, जाजपुर जिले से 46 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। उसी तरह से झारसुगुडा जिले से 35, कालाहांडी जिले से 27, कंधमाल जिले से 18, केन्द्रापड़ा जिले से 80, केन्दुझर जिले से 49, कोरापुट जिले से 13, मालकानगिरी जिले से 25, मयूरभंज जिले से 55, नवरंगपुर जिले से 24, नयागड़ जिले से 22, नुआपड़ा जिले से 59, पुरी जिले से 58, रायगड़ा जिले से 10, सम्बलपुर जिले से 34, सोनपुर जिले से 35, सुन्दरगड़ जिले से 100 एवं स्टेट पोल में 31 संक्रमित मरीज की पहचान हुई है।
राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में आज (सोमवार) को कोरोना से नौ लोगों की मृत्यु हुई है। इन मरीजों में 3 सुन्दरगड़ जिले से हैं जबकि खुर्दा जिले से 1, कटक जिले से 1, पुरी जिले से 1, सम्बलपुर जिले से 1, कंधमाल जिले से 1 एवं सुवर्णपुर जिले से 1 संक्रमित की मौत हो गई है। इन्हें मिलाकर कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 1340 तक पहुंच गई है।
गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक 46 लाख 45 हजार 192 लोगों का कोविड टेस्ट हुआ है। इनमें से 2 लाख 93 हजार 214 लोग संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि इनमें से 2 लाख 77 हजार 564 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 14 हजार 257 सक्रिय मामले हैं जिनका विभिन्न कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसी तरह से आज 9 लोगों की हुई मृत्यु को मिलाकर प्रदेश में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 1340 तक पहुंच गई है।