Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री पटनायक की ओडिशावासियों से अपील, प्रवासियों की देखभाल हमारा दायित्व

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने की राज्यवासियों से अपील करते हुए कहा कि आपदा में घर लौट रहे हैं भाई-बहन उनकी देखभाल करना हमारा दायित्व है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Wed, 29 Apr 2020 04:19 PM (IST)Updated: Wed, 29 Apr 2020 04:19 PM (IST)
मुख्यमंत्री पटनायक की ओडिशावासियों से अपील, प्रवासियों की देखभाल हमारा दायित्व
मुख्यमंत्री पटनायक की ओडिशावासियों से अपील, प्रवासियों की देखभाल हमारा दायित्व

भुवनेश्वर, जेएनएन। ओडिशा  के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिशा वासियों से अनुरोध करते हुए बुधवार को वीडियो वार्ता जारी की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि वर्तमान समय हम सबके लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि देश के सबसे अधिक कोरोना से संक्रमित राज्य महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, तमिलनाडु, कर्नाटक, राजस्थान एवं पश्चिम बंगाल से काफी संख्या में ओडिआ भाई-बहन अपने प्रदेश में वापस आ रहे हैं। वे हमारे अपने हैं, आपदा के समय अपने राज्य को लौट रहे हैं।

loksabha election banner

आपदा के समय मां एवं मातृभूमि की सबसे पहले याद आती है। ऐसे में वे अपनी मातृभूमि को लौट रहे हैं। वे सब हमारे अपने बच्चें, हमारे भाई बहन हैं। उनकी देखभाल करना हमारा दायित्व है। बाहर से लोगों के आने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या में इजाफा भी हो सकती है। ऐसे समय में हमें अपना धैर्य नहीं खोना चाहिए। किस प्रकार से इस परिस्थिति को नियंत्रित किया जाए, उसके लिए सहयोग करने के मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों से अनुरोध किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि बाहर से आने वाले लोगों का रजिस्ट्रेशन करने, उन्हें क्‍‍‍‍‍‍वारंटाइन  में सरकार का पूरा सहयोग करने से वे स्वस्थ रहेंगे। हमारा परिवार स्वस्थ रहेगा तो फिर हमारा समाज भी स्वस्थ रहेगा। आपकी थोड़ी सी लापरवाही सभी को विपत्ति में डाल सकती है। यह जीवन एवं मृत्यु की बात है। ऐसे में इस समय हमें सतर्क रहना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में मात्र 10 प्रतिशत लोग ही हैं जो प्रतिबंध का अनुपालन नहीं कर रहेहैं। मात्र 10 प्रतिशत लोगों की गलती 100 गुना समस्या को बढ़ा सकती है, ऐसे में इसमें हर किसी से सहयोग करने के लिए मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया है। 

 मुख्यमंत्री ने कहा है कि ओडिशा में परिस्थिति अन्य राज्यों की  तुुुुुलना में बेहतर है। हम यदि सरकार के नियम को मान कर चलें, सरकार को पूरा सहयोग करें तो फिर कोरोना तो फिर कोरोना नियंत्रण के क्षेत्र में पूरे देश में ओड़िशा इतिहास रचेगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पहली चुनौती विदेश से लौटने वाले ओडिआ भाई-बहनों का ख्याल रखना था। ओडिशा पहला राज्य है जहां पर विदेश से आने वालों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया  शुरु  की। इसके बाद दूसरी चुनौती निजामुद्दीन से लौटने वाले थे, इस चुनौती को भी हम सही ढंग से नियंत्रित कर पाए। वर्तमान समय में देश के ​विभिन्न राज्यों में रहने वाले हमारे अपने भाई-बहनों को लाकर उनकी देखभाल करनी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनौती कठिन है, मगर हमें विश्वास है कि हम आप सबके सहयोग से इस चुनौती से भी पार पा लेंगे।

LIVE Coronavirus Odisha: ओडिशा में बढ़ने लगी संक्रमितों की संख्‍या, 119 पॉजिटिव; 80 सक्रिय


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.