Move to Jagran APP

सावधान! मछलियों पर लगाया जा रहा है ये जानलेवा लेप

फर्मालीन रासायनिक शव को सलामत रखने के लिए प्रयोग किया जाता है, जिससे कैंसर रोग होता है।

By BabitaEdited By: Published: Fri, 13 Jul 2018 12:11 PM (IST)Updated: Fri, 13 Jul 2018 02:33 PM (IST)
सावधान! मछलियों पर लगाया जा रहा है ये जानलेवा लेप

भुवनेश्वर, जेएनएन। मछलियों को ताजा रखने के लिए जानलेवा फार्मालीन का प्रयोग किया जा रहा है। असम सरकार द्वारा आन्ध्र प्रदेश की मछली पर बैन लगाने के बाद ओडि़शा सरकार की तरफ से बाजार में बिक्री हो रही मछलियों फर्मालीन दिया जा रहा है या नहीं परीक्षण शुरू कर दिया है। इसी के तहत शुक्रवार को पशुपालन विभाग के 13 कर्मचारी राजधानी भुवनेश्वर के सबसे बड़े मछली विक्रय केन्द्र 4 नंबर पहुंचे और वहां से 8 प्रकार की मछलियों के नमूने संग्रह किए हैं। संग्रह की गई मछलियों में से पॉमफ्रेट मछली में फर्मालीन का लेप दिए जाने की बात परीक्षण से पता चली है। 

loksabha election banner

 गौरतलब है कि पिछले बुधवार को असम सरकार ने मछली में फर्मालीन प्रयोग होने की बात जानने के बाद से ही आन्ध्र प्रदेश से आने वाली मछलियों पर बैन लगा दिया था। यह फर्मालीन रासायनिक शव को सलामत रखने के लिए प्रयोग किया जाता है, जिससे कैंसर रोग होता है। यह खबर सामने आने के बाद मछली एवं पशुपालन मंत्री प्रदीप महारथी ने गुरुवार को कहा था कि आंध्रप्रदेश से आ रही मछलियों की जांच की जाएगी।

 

मंत्री ने कहा था कि राज्य को आने वाली मछलियों में भारी मात्रा में फर्मालीन मिलाए जाने का आरोप सामने आया है। मछलियों को ज्यादा दिन तक संरक्षित रखने के लिए फर्मालीन का प्रयोग किया जाता है। बाजार में आ रही मछलियों में रासायनिक पदार्थ मिलाया जा रहा है इसकी जांच के लिए विभागीय सचिव को निर्देश दे दिए गए हैं। इसी आरोप के तहत आज सुबह-सुबह मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के कर्मचारी 4 नंबर मछली मार्केट पहुंचकर छानबीन शुरू किए हैं, जो कि प्राथमिक जांच सही पाया गया है। रासायनिक परीक्षण में संग्रहित मछलियों में से पम्पलेट मछली में फर्मालीन प्रलेप लगाने की बात सामने आयी है। इस संदर्भ में विभाग की तरफ से सरकार को अवगत करा दिया गया है। इसके बाद अब सरकार आगे का कदम उठाने की बात मत्स्य विभाग के एक अधिकारी ने कही है। 

  

वहीं इस तरह की खबर सामने आने के बाद मछली खाने वाले लोगों में भय का माहौल देखा जा रहा है। हालांकि इसके बावजूद आज सुबह मछली विक्रय दुकानों से मछली खरीदते देखे गए।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.