विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओडिशा के आमदरह जंगल में मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश बंटी प्रसाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली 

Published: Wed, 21 Oct 2026 12:40 PM (IST)

ब्रजराजनगर पुलिस ने झारसुगुड़ा के आमदरह जंगल में मुठभेड़ के बाद 17 आपराधिक मामलों में वांछित अपराधी बंटी प्रसाद को गिरफ्तार किया है।

आमदरह जंगल में मुठभेड़

आमदरह जंगल में मुठभेड़

HighLights

  1. ब्रजराजनगर पुलिस ने आमदरह जंगल में मुठभेड़ की।

  2. 17 मामलों में वांछित अपराधी बंटी प्रसाद गिरफ्तार।

  3. मुठभेड़ में बंटी प्रसाद के पैर में गोली लगी।

संवाद सूत्र, ब्रजराजनगर। ब्रजराजनगर पुलिस ने सोमवार सुबह 6बजे झारसुगुड़ा जिले के ओरिएंट थाना अंतर्गत आमदरह जंगल में हुई मुठभेड़ के बाद 17 आपराधिक मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी बंटी प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के साथ हुई इस मुठभेड़ में बंटी प्रसाद के बाएं पैर में गोली लगी है।

पुलिस के अनुसार, अपराधी बंटी प्रसाद ने पुलिस पर गोली चलाई थी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में नियंत्रित गोलीबारी की। इस दौरान घायल अवस्था में उसे पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र (खलियाकानी सीएचसी) में इलाज कराया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए झारसुगुड़ा जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया।

तनाव को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई

घटनास्थल से पुलिस ने एक अवैध हथियार भी बरामद किया है। इस मुठभेड़ के बाद ब्रजराजनगर औद्योगिक क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। 

झारसुगुड़ा के पुलिस अधीक्षक गुंडाला रेड्डी राघवेन्द्र ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना सर्वोच्च प्राथमिकता है, तथा संगठित अपराध और अवैध हथियारों के प्रति जीरो-टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है।

यह भी पढ़ें- ओडिशा में मां की हत्या कर सीमेंट के बॉक्स में छिपाया शव, आरोपी झारखंड से गिरफ्तार